Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » छत्तीसगढ़-छालीवुड एक्टर राजेश अवस्थी का निधन, CM साय ने फिल्म उद्योग के लिए बताया अपूरणीय क्षति
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-छालीवुड एक्टर राजेश अवस्थी का निधन, CM साय ने फिल्म उद्योग के लिए बताया अपूरणीय क्षति

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-छालीवुड एक्टर राजेश अवस्थी का निधन, CM साय ने फिल्म उद्योग के लिए बताया अपूरणीय क्षति
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    छालीवुड एक्टर राजेश अवस्थी के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है.

    पूर्व में वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और यहां की लोक कला, संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन में उनका अनुकरणीय योगदान रहा. उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है. सीएम ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है.

    ""छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री राजेश अवस्थी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पूर्व में वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और यहां की लोक कला, संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन में…""
        — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 3, 2025

    राजेश अवस्थी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया : साव
    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दुख जताया. राजेश अवस्थी को बहुत ही ऊर्जावान कलाकार बताते हुए साव ने कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे बढ़ाने काम किया है. उन्होंने लगातार पार्टी के लिए काम किया. ऐसे साथी को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. ईश्वर इस समय में उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे.

    भाजपा ने खोया समर्पित कार्यकर्ता : किरण देव
    राजेश अवस्थी के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने शोक जताया. उन्होंने कहा, आज हम सब बहुत दुखी हैं, शोक में हैं. हमारी पार्टी के सिपाही, भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ के गौरव भाई राजेश अवस्थी का निधन समाचार मिलने से मन बहुत आहत है. हमने एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी. मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. परिवार जनों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति मिले, ऐसी भगवान के चरणों में प्रार्थना है.

    News Desk

    Related Posts

    करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, शासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    July 17, 2026

    राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प….

    July 17, 2026

    विशेष टीकाकरण दिवस पर राज्य में सर्वाधिक बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में बड़ी उपलब्धि, एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल……

    July 17, 2026

    संघर्ष से सफलता तक: बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा, कठिन चुनौतियों के बीच अपने सपनों को कर रही साकार…..

    July 17, 2026

    दिव्यांग बच्चों के लिए यूडीआईडी अभियान को मिली गति, विशेष शिविरों से बढ़ी सुविधा, बलरामपुर में विशेष कैंप के माध्यम से 115 बच्चों का पंजीयन, अब तक 186 लोगों का पंजीकरण और 38 को जारी हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र…..

    July 17, 2026

    ’जशपुर में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव’, ’नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत, शिक्षा के महत्व का दिया गया संदेश’…..

    July 17, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.