Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » छत्तीसगढ़-कांकेर में भालू ने रिहायसी इलाके में जन्मे शावक, देखने पहुंचे ग्रामीणों पर किया हमला
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-कांकेर में भालू ने रिहायसी इलाके में जन्मे शावक, देखने पहुंचे ग्रामीणों पर किया हमला

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-कांकेर में भालू ने रिहायसी इलाके में जन्मे शावक, देखने पहुंचे ग्रामीणों पर किया हमला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांकेर.

    छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से लगातार भालुओं के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं. लेकिन इन घटनाओं से भी ग्रामीण सबक लेने को तैयार नहीं हैं. नरहरपुर वन परिक्षेत्र के इमली पारा गांव में आज एक मादा भालु ने रिहायसी इलाके के सूने मकान में दो शावकों को जन्म दिया है.

    वहीं, इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण शावकों को देखने जा पहुंचे, भनक पड़ते ही मादा भालु आक्रामक हो गई और ग्रामीणों पर हमला करने दौड़ पड़ी. ग्रामीणों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई. बता दें, बीते दिनों भालुओं ने डोंगरकट्टा गांव में 2 लोगों को मौत की नींद सुला दिया और दो लोगों को घायल भी किया है. उनका इलाज अब भी अस्पताल में जारी है. वहीं एक और गांव कुर्रूभाट में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति पर एक साथ तीन भालुओं ने हमला कर उसकी खोपड़ी खोल दी. उसका भी इलाज फिलहाल जारी है. आज भी ग्रामीण अगर मादा भालु के हाथ आते, तो फिर कोई बड़ी अनहोने हो सकती थी. लगातार वन विभाग की तरफ से सतर्क करने और हमले की खबर मिलने के बाद भी ग्रामीण सबक नहीं ले रहे हैं. फिलहाल भालु के शावकों ने जहां जन्म दिया है (नरहरपुर गांव के इमलीपारा), वहां वन विभाग के कर्मचारी अलर्ट मोड पर मौजूद हैं. साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को भालू के पास न जाने की समझाइश दी है. गौरतलब है कि मादा भालू अपने शावकों को लेकर बेहद संवेदनशील होती है. ऐसे में उसके निकट जाना खतरे से खाली नहीं  है. वन विभाग की टीम ने गांव में मुनादी कर सबको भालू के विषय में सूचना दी है.

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.