Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » CG Crime: नौकरी का झांसा देकर लाखो की ठगी, ऑनलाइन जुए में उड़ाए ठगे हुए रकम, बिजली विभाग का अधिकारी गिरफ्तार…
    छत्तीसगढ़

    CG Crime: नौकरी का झांसा देकर लाखो की ठगी, ऑनलाइन जुए में उड़ाए ठगे हुए रकम, बिजली विभाग का अधिकारी गिरफ्तार…

    News DeskBy News DeskMay 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG Crime: नौकरी का झांसा देकर लाखो की ठगी, ऑनलाइन जुए में उड़ाए ठगे हुए रकम, बिजली विभाग का अधिकारी गिरफ्तार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गरियाबंद। पुलिस ने आज बलौदाबाजार में पदस्थ विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता कुलेश्वर साहू को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गरियाबंद में अपनी पदस्थापना के दौरान उसने कई लोगों नौकरी पर लगवाने के नाम पर कुल 60 लाख की ठगी को अंजाम दिया था.

    इतना ही नहीं, उसने रकम के बदले में उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया. खुलासा होने के बाद लोगों ने उससे पैसे वापिस मांगे, लेकिन तब तक आरोपी अभियंता ने गबन किए रुपए भी ऑनलाइन जुए में हार दिए थे.

    जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पाण्डुका थाना क्षेत्र में रहने वाले महेंद्र साहू से उनके कई रिश्तेदारों को नौकरी लगाने के नाम पर 60 लाख रुपए ठगी की. 3 साल से चल रहे इस खेल में रकम के एवज में आरोपी अफसर ने जाली नियुक्त पत्र भी थमा दिया. नियुक्ति लेने दफ्तर जाने के बाद प्रार्थी के रिश्तेदारों को ठगे जाने का अहसास हुआ तो रकम वापस चक्कर लगाते रहे.

    वहीं पैसे ना लौटाने पर पीड़ित महेंद्र साहू ने 14 मई को पाण्डुका थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आज आरोपी अभियंता कुलेश्वर साहू के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4),336(3),338,340(2 ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आज न्यायालय में पेश किया था, जिसके बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

    आन लाइन गेम में हारा रकम

    एडिशन एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने आरोपी से पूछताछ के हवाले बताया कि आरोपी को ऑन लाइन सट्टा का लत लग चुका था.उसने गेम में ठगे गए रकम के अलावा कईयों रुपए हार गए थे. इसलिए वापस नहीं कर पा रहा था.

    केवल 40 हजार नगद मिले

    आरोपी अफसर के पास से पुलिस ने उसके बलौदा बाजार निवास से  40 हजार नगद, लैपटॉप प्रिंटर और बोलेरा वाहन जप्त किया है.  फिलहाल इस मामले में पुलिस अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है. यह भी पता लगा रही है कि पाण्डुका के अलावा ठगी के शिकार और कितने लोग हुए.

    News Desk

    Related Posts

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के लिए शिक्षा जरूरी है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 13, 2026

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के लिए शिक्षा जरूरी है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 13, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका 14 सितंबर को बेमेतरा जिले के प्रवास पर

    September 13, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका 14 सितंबर को बेमेतरा जिले के प्रवास पर

    September 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’, घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत….

    September 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’, घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत….

    September 13, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.