Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सराफा व्यापारी की हत्या का खुलासा, ड्राइवर और उसके भाई ने मिलकर जघन्य अपराध को दिया अंजाम
    छत्तीसगढ़

    सराफा व्यापारी की हत्या का खुलासा, ड्राइवर और उसके भाई ने मिलकर जघन्य अपराध को दिया अंजाम

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सराफा व्यापारी की हत्या का खुलासा, ड्राइवर और उसके भाई ने मिलकर जघन्य अपराध को दिया अंजाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा

    पुलिस ने हफ्ते भर पहले हुई हत्या के उस सनसनीखेज वरदात से पर्दा उठा दिया है जिस वारदात ने कोरबा ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में सनसनी फैला दी थी. आरोपियों ने सराफा कारोबारी गोपाल राय सोनी की हत्या कर कार लूट ली थी. इस जघन्य वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी और 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, सूचना तंत्र और तकनीकी विश्लेषण के सहारे आरोपियों की पहचान की.

    इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी मृतक के ड्राइवर और उसका भाई था, जिन्होंने योजना बनाकर हत्या को अंजाम दिया. हालांकि, इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को अलग-अलग ठिकानों पर भेजा गया है. इस मामले का खुलासा रविवार की दोपहर बिलासपुर रेंज आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया है.

    यह है पूरा मामला
    मृतक सराफा व्यापारी गोपाल राय सोनी के बेटे नचिकेता राय सोनी ने 5 जनवरी को पुलिस को सूचना दी कि अज्ञात बदमाशों ने उनके पिता, गोपाल राय सोनी की हत्या कर दी और घर से उनकी कार, अटैची और उनकी मां का मोबाइल लेकर भाग गए. इस घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी और एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ को घटना स्थल पर भेजा.

    प्रार्थी ने बताया कि जब वह रात करीब 10 बजे घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर के पोर्च में खड़ी सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार गायब थी. घर का दरवाजा बंद था, जिसे खोलने के बाद उन्होंने पाया कि उनके पिता गंभीर रूप से घायल और लहुलुहान पड़े थे. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने बिना नंबर वाली रिपोर्ट दर्ज की और मामले की जांच शुरू की.

    पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने इस सनसनीखेज हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए 14 अलग-अलग टीमों का गठन किया. इन टीमों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दो नकाबपोश व्यक्ति घटना स्थल के पास देखे गए थे. पुलिस को एक मुखबिर से जानकारी मिली कि कुंआमठ्ठा निवासी मोहन मिंज के हाथ में चोट लगी है, जो सीसीटीवी में दिखाई दे रहे संदिग्धों से मिलती-जुलती थी.

    पूछताछ के दौरान, मोहन मिंज ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसने बताया कि सूरज पुरी गोस्वामी और उसका भाई आकाश ने मिलकर गोपाल राय सोनी के घर चोरी करने की योजना बनाई थी. सूरज ने आकाश से गोपाल राय सोनी की दुकान की चाबी प्राप्त करने की योजना बनाई थी, ताकि वहां से सोने-चांदी और पैसे चुराए जा सकें.

    पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में निरीक्षक प्रमोद डनसेना, निरीक्षक मोतीलाल पटेल, निरीक्षक रूपक शर्मा, और कई अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही है.

    News Desk

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    Raigarh News: बंटवारे से पहले नामांतरण और फिर कंपनी को रजिस्ट्री! घरघोड़ा के चारमार में पैतृक जमीन हड़पने का आरोप, राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल

    July 14, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.