Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » ब्रिटेन ने किया परमाणु घड़ी का पहला सफल परीक्षण, सैन्य क्षेत्र में नई दिशा
    विदेश

    ब्रिटेन ने किया परमाणु घड़ी का पहला सफल परीक्षण, सैन्य क्षेत्र में नई दिशा

    News DeskBy News DeskJanuary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्रिटेन ने किया परमाणु घड़ी का पहला सफल परीक्षण, सैन्य क्षेत्र में नई दिशा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लंदन। ब्रिटेन ने एक खुफिया लैब में क्वांटम प्रौद्योगिकी का उपयोग कर ऐसी परमाणु घड़ी बनाई है जिससे ब्रिटेन की सैन्य और निगरानी क्षमता और मजबूत होगी। बिटेन के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि यह ''अभूतपूर्व'' परमाणु घड़ी सैन्य अभियानों को और अधिक सुरक्षित बनाएगी। रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (डीएसटीएल) में विकसित यह घड़ी जीपीएस तकनीक पर ब्रिटेन की निर्भरता को कम करेगी।

    जीपीएस का बनेगी विकल्प
    संघर्ष के दौरान जीपीएस के बाधित होने की आशंका रहती है। इस घड़ी से ब्रिटेन की खुफिया, निगरानी और टोही क्षमता बेहद मजबूत हो जाएगी। परमाणु घड़ी समय मापने के लिए परमाणुओं के कंपन का उपयोग करती है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इसे पांच वर्षों में सैन्य अभियानों में तैनात किया जा सकेगा।

    यह घड़ी की सटीकता इतनी बेहतरीन है कि अरबों वर् में एक सेकंड से भी कम टाइम लैप्स आएगा। इससे विज्ञानी अभूतपूर्व पैमाने पर समय को मापने में सक्षम होंगे। पहली बार डीएसटीएल ने लैब के बाहर ब्रिटेन में निर्मित आप्टिकल परमाणु घड़ी का परीक्षण किया है।

    इन क्षेत्रों में खड़ी से मिलेगी मदद
    रक्षा मंत्रालय ने कहा, क्वांटम घड़ी सटीक समय-निर्धारण के साथ ही वैश्विक नेविगेशन सिस्टम में भी बदलाव लाने में सक्षम है। इससे उपग्रह संचार से लेकर विमान नेविगेशन तक हर क्षेत्र में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही गाइडेड मिसाइलों समेत उन्नत हथियार की क्षमता भी बढ़ेगी जो समय की सटीकता पर निर्भर हैं। उस अभियानों में खासकर साइबर युद्ध जैसे क्षेत्रों में ब्रिटेन के सशस्त्र बलों को विरोधियों पर बढ़त हासिल होगी जहां मिलीसेकंड से भी फर्क पड़ सकता है।

    कम समय में डाटा होगा प्रोसेस
    घड़ी के प्रोटोटाइप के मानकों का परीक्षण रायल नेवी के मुख्य तकनीकी अधिकारी कार्यालय और बैटललैब में आर्मी फ्यूचर्स टीम के सहयोग से किया गया था। क्वांटम प्रौद्योगिकी क्वांटम सिद्धांत पर आधारित है, जिससे परमाणु और उप-परमाणु स्तर पर ऊर्जा और पदार्थ की व्याख्या करती है। इस तकनीक की सहायता से डाटा और सूचना को कम-से-कम समय में प्रोसेस किया जा सकता है।

    News Desk

    Related Posts

    ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल

    May 30, 2026

    PM Modi के डिजिटल प्रभाव और ग्लोबल यूथ कनेक्ट को NDA नेताओं का समर्थन

    February 26, 2026

    ModernTech Corp को छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने आमंत्रित

    August 29, 2025

    निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने पर हुई चर्चा

    August 28, 2025

    कोरियाई कंपनियाँ छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को लेकर उत्साहित

    August 28, 2025

    दक्षिण कोरिया के इस सबसे बड़े व्यापार संगठन के साथ CM साय ने की बैठक

    August 28, 2025
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.