Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Bigg Boss 18: इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क ने घर में मचाई हलचल, कौन हो सकता है बाहर?
    मनोरंजन

    Bigg Boss 18: इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क ने घर में मचाई हलचल, कौन हो सकता है बाहर?

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Bigg Boss 18: इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क ने घर में मचाई हलचल, कौन हो सकता है बाहर?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 18 अब अपने फिनाले के काफी करीब पहुंच गया है। फिनाले करीब आता देख कंटेस्टेंट के गेम एक एक कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं। हालांकि, शो में हो रहे ट्विस्ट और टर्न ऑडियंस को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। इसी बीच घर में एक बार फिर से नॉमिनेशन टास्क हुआ है जो टाइम से जुड़ा हुआ है। इस टास्क में घरवालों ने 2 सदस्यों को बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया है। हैरान करने वाली ये बात है इन नामों में एक नाम उस सदस्य का है जो टॉप 3 में देखा जा रहा था।

    3 कंटेस्टेंट्स पर गिरी नॉमिनेशन की तलवार
    बिग बॉस ने शो की थीम को ध्यान रखते हुए घर में एक टास्क रखा गया जिसमें तीन टीमें बनाई गई थीं। एक टीम चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन और रजत दलाल की थी, वहीं दूसरी टीम ईशा, अविनाश और विवियन की थी। इसके अलावा एक ग्रुप में चुम, करणवीर और शिल्पा थे। अब तीनों ग्रुप्स को एक एक करके टाइम को काउंट करना था, जबकि दूसरे कंटेस्टेंट्स को अपनी बातों से लगातार उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करनी थी।

    इस दौरान घरवालों ने टास्क को सही से नहीं खेला जिसके बाद बिग बॉस ने फैसला सुनाते हुए 3 लोगों को बेघर होने के लिए खुद ही नॉमिनेट कर दिया। 

    डबल एविक्शन की है उम्मीद
    मेकर्स ने जो प्रोमो शेयर किया है उसमें दिखाया गया है कि श्रुतिका, रजत और चाहत गेम के रूल्स को तोड़ते हैं जो उनके नॉमिनेशन का कारण बनता है। इस सब को देखते हुए लग रहा है कि घर में इस हफ्ते डबल एविक्शन देखने को मिल सकता है जिसमें सबसे ज्यादा डेंजर जोन में दो कंटेस्टेंट्स हैं- श्रुतिका और चाहत।

    घर में मौजूदा समय में 9 मेंबर्स बचे हुए हैं और फिनाले में 2 हफ्तों का समय बचा हुआ है। ऐसे में हो सकता है कि बिग बॉस एक कंटेस्टेंट को मिड वीक में ही बेघर कर दें और एक को वीकेंड का वार के मौके पर जिसके बाद फिनाले में 5 या 6 कंटेस्टेंट्स को जगह मिलेगी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।  

    विवियन-करण की दोस्ती फाइनली हो जाएगी खत्म?
    प्रोमो में एक खास बात और देखी गई। टास्क के दौरान टाइम मशीन के कमरे के अंदर विवियन डीसेना नजर आते हैं जिनके सामने करणवीर मेहरा खड़े होते हैं। वो कहते हैं, 'दोस्त है कि दुश्मन है, अब तक पता नहीं चला है। एक सॉफ्ट कॉर्नर तो है तेरे लिए।' ये सुनकर विवियन डीसेना चिढ़ते हुए पूछते हैं, 'अगर सॉफ्ट कॉर्नर है तो वीकेंड के वार पर क्यों नहीं बोला। अब देखना खास होगा कि फिनाले के इतने पास आने के बाद कौन गेम को चुनता है और कौन रिश्ते को। 

    News Desk

    Related Posts

    जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस

    June 23, 2026

    ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज, 36 स्टार्स के साथ कॉमेडी का बड़ा धमाका

    May 15, 2026

    33 साल बाद लौटेगा ‘बल्लू बलराम’, खलनायक 2 से फिर मचेगा सिनेमाई तूफान!

    April 27, 2026

    भूत बांग्ला’ बॉक्स ऑफिस दिन 6: मंगलवार के उछाल के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ने बुधवार को ₹6.15 करोड़ कमाए

    April 23, 2026

    Good Omens का फिनाले ट्रेलर आया: माइकल शीन और डेविड टेनेंट की वापसी

    April 16, 2026

    Viral video: Priyanka Chopra ने महावीर जयंती पर स्वर्ण मंदिर में सेवा के तहत बर्तन धोए

    April 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.