Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Bigg Boss 18: चाहत पांडे ने फिनाले में जाने वाले कंटेस्टेंट पर उठाया सवाल
    मनोरंजन

    Bigg Boss 18: चाहत पांडे ने फिनाले में जाने वाले कंटेस्टेंट पर उठाया सवाल

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Bigg Boss 18: चाहत पांडे ने फिनाले में जाने वाले कंटेस्टेंट पर उठाया सवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Bigg Boss 18: विवादित शो 'Bigg Boss' की जर्नी आखिरकार खत्म होने जा रही है। अक्टूबर में शुरू हुए इस शो में प्यार, लड़ाई और शरारत सब कुछ देखने को मिला। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार शो में किसी गधे की एंट्री हुई और फिनाले में जाने के लिए किसी को टिकट भी नहीं मिली…, शो में कुछ हटके सीन्स ने दर्शकों का ध्यान खींचा। साढ़े तीन महीने तक घरवालों के बीच महाभारत हुई, कुछ ने आशिकी लड़ाई तो कुछ दोस्त के बीच दुश्मनी जैसे हालात देखने को मिले। फाइनली 19 जनवरी को शो का ग्रैंड फिनाले है और 6 कंटेस्टेंट्स फिनाले के करीब पहुंच गए हैं। 'Bigg Boss' के फाइनलिस्ट हैं- ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, रजत दलाल और चुम दारंग।

    ईशा सिंह पर भड़कीं चाहत पांडे 
    'Bigg Boss' की टॉप कंटेस्टेंट चाहत पांडे ने एलिमिनेशन के बाद कहा है कि ईशा सिंह फिनाले में जाना डिजर्व नहीं करती हैं। एक इंटरव्यू के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, "ईशा तो अविनाश की उंगली पकड़ के फिनाले तक पहुंच गई है। अगर अविनाश नहीं होता तो ईशा का कोई वजूद नहीं होता। वह पूरी तरह से उनके सपोर्ट पर डिपेंड थी। दोनों एक पैकेज डील की तरह हैं। अगर अविनाश नहीं होता तो ईशा दूसरे या तीसरे हफ्ते में ही एलिमिनेट हो जाती। वह फिनाले में जाने के लिए लायक नहीं है।"

    अविनाश को लेकर कही ये बात 
    चाहत पांडे ने इसी इंटरव्यू में खुद को फाइनलिस्ट का हकदार बताया। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उनसे कहा है कि वह फिनाले में जाना डिजर्व करती थीं। चाहत ने उनके बारे में निगेटिव बातें करने के लिए अविनाश मिश्रा पर भी गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा कि अविनाश ने उनके बारे में गलत बोलकर अपनी पर्सनैलिटी दिखाई है। चाहत ने कहा, "लोग देख सकते हैं कि वह मेरे पीठ पीछे कैसी बात करता था। एक महिला को नेशनल टीवी पर तुच्छ दिखाकर अपने कैरेक्टर को एक्सपोज कर रहा है।"

    एलिमिनेट होने वालीं दूसरी कंटेस्टेंट
    मालूम हो कि चाहत पांडे को कम वोट्स के चलते 'Bigg Boss' से बाहर हो गईं। रजत दलाल और श्रुतिका अर्जुन के साथ वह नॉमिनेट हुई थीं। पहले श्रुतिका को जाना पड़ा था और फिर रजत दलाल के आगे चाहत हार गईं और उन्हें कम वोट्स के चलते एलिमिनेट होना पड़ा।

    News Desk

    Related Posts

    जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस

    June 23, 2026

    ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज, 36 स्टार्स के साथ कॉमेडी का बड़ा धमाका

    May 15, 2026

    33 साल बाद लौटेगा ‘बल्लू बलराम’, खलनायक 2 से फिर मचेगा सिनेमाई तूफान!

    April 27, 2026

    भूत बांग्ला’ बॉक्स ऑफिस दिन 6: मंगलवार के उछाल के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ने बुधवार को ₹6.15 करोड़ कमाए

    April 23, 2026

    Good Omens का फिनाले ट्रेलर आया: माइकल शीन और डेविड टेनेंट की वापसी

    April 16, 2026

    Viral video: Priyanka Chopra ने महावीर जयंती पर स्वर्ण मंदिर में सेवा के तहत बर्तन धोए

    April 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.