Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » बांगलादेश रेलवे कर्मचारियों की हड़ताल, पेंशन और ओवरटाइम सैलरी पर विवाद
    विदेश

    बांगलादेश रेलवे कर्मचारियों की हड़ताल, पेंशन और ओवरटाइम सैलरी पर विवाद

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांगलादेश रेलवे कर्मचारियों की हड़ताल, पेंशन और ओवरटाइम सैलरी पर विवाद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश में कई महीनों से हिंसा जारी है, अब रेलवे कर्मचारियों ने यूनुस सरकार के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। बांग्लादेश में ट्रेन सेवाएं ठप हो गईं हैं, क्योंकि रेलवे कर्मचारी अतिरिक्त काम के लिए लाभ की मांग करते हुए राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए, जिससे सैकड़ों हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।

    बांग्लादेश रेलवे रनिंग स्टाफ और वर्कर्स एसोसिएशन पेंशन और ग्रेच्युटी बेनिफिट से जुड़ी परेशानियों की वजह से हड़ताल कर रहा है। रेलवे कर्मचारी ओवरटाइम सैलरी और पेंशन लाभ को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के कारण स्ट्राइक पर चले गए हैं। इसकी यूनियन ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को अपनी मांगें पूरी करने के लिए सोमवार तक का समय दिया है।

    400 यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित
    हड़ताल से लगभग 400 यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ, जिसमें 100 से अधिक अंतर-शहर सेवाएं और बांग्लादेश रेलवे की तरफ से संचालित तीन दर्जन से अधिक मालगाड़ियां शामिल थीं। रेलवे प्रतिदिन लगभग 250,000 यात्रियों को ले जाता है।

    क्या बोला रेल मंत्रालय?
    बांग्लादेश के रेल मंत्रालय ने कहा कि ट्रेन यात्रियों को मंगलवार से कुछ महत्वपूर्ण ट्रेन मार्गों पर चलने वाली बस सेवाओं पर अपने पूर्व-बुक किए गए टिकटों का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी।
    रेल मंत्रालय ने कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की अपील करते हुए एक बयान में कहा,

    'बांग्लादेश रेलवे और रेल मंत्रालय बहुत ईमानदार हैं और कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम वित्त मंत्रालय के साथ नियमित संपर्क में हैं।'

    क्यों हड़ताल पर गए कर्मचारी?
    नियमों के मुताबिक एक रनिंग स्टाफ सदस्य अपने मुख्यालय लौटने पर 12 घंटे या बाहर तैनात होने पर 8 घंटे आराम करने का हकदार है।
    यदि रेलवे संचालन के फायदे के लिए आराम के घंटों के दौरान काम करना जरूरी होता है, तो ओवर टाइम का पैसा मिलता है।

    ओवरटाइम करते ये लोग
    बांग्लादेश में रेलवे कर्मचारी, जिनमें ड्राइवर, सहायक ड्राइवर, गार्ड और टिकट चेकर शामिल हैं, जनशक्ति की कमी के कारण नियमित रूप से निर्धारित घंटों से अधिक काम करते हैं। बदले में, उन्हें परंपरागत रूप से उन अतिरिक्त घंटों पर गणना की गई पेंशन लाभ के साथ अतिरिक्त वेतन मिलता है।

    लोगों को हो रही परेशानी
    कुश्तिया के दक्षिण-पश्चिमी जिले के एक देशी लोक सिंगर रेजा फकीर ने कहा,'हमारे पास एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में पार्ट लेने के लिए आज दोपहर के लिए ट्रेन टिकट थे।' लेकिन अब हमें वहां जाने के लिए बस टिकट खरीदना पड़ा, इसलिए हमें दोगुना भुगतान करना पड़ा।'

    News Desk

    Related Posts

    ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल

    May 30, 2026

    PM Modi के डिजिटल प्रभाव और ग्लोबल यूथ कनेक्ट को NDA नेताओं का समर्थन

    February 26, 2026

    ModernTech Corp को छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने आमंत्रित

    August 29, 2025

    निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने पर हुई चर्चा

    August 28, 2025

    कोरियाई कंपनियाँ छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को लेकर उत्साहित

    August 28, 2025

    दक्षिण कोरिया के इस सबसे बड़े व्यापार संगठन के साथ CM साय ने की बैठक

    August 28, 2025
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.