Author: Knock India

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा स्थित एसईसीएल (SECL) की जामपाली कोयला खदान के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर ट्रकों की बेतरतीब और अव्यवस्थित कतारों के कारण भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो गई। अव्यवस्था का आलम यह रहा कि बीते शनिवार को क्षेत्र के दौरे पर निकले रायगढ़ पुलिस कप्तान (SP) भी इसी मार्ग से गुजरते समय काफी देर तक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। स्थानीय सूत्रों और वाहन चालकों के अनुसार, जामपाली खदान में गाड़ियों की एंट्री के…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा (रायगढ़)। स्थानीय डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करने के लिए प्रवेश-उत्सव और नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अंतर्गत इंडक्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय निकाय समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार पंडा, प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की और अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पूजन-अर्चन के साथ हुआ। आयोजन के दौरान एनईपी (NEP) प्रभारी अजय मिश्रा ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं और पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ विद्यार्थियों ने…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ढिमरापुर चौक के पास मुख्य मार्ग किनारे गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.120 किलोग्राम अवैध गांजा और बिक्री की रकम सहित कुल 56,030 रुपये का सामान जब्त किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि ढिमरापुर…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा (रायगढ़)। शासन के स्पष्ट निर्देशों के परिपालन में शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा में देशव्यापी ‘साक्षरता पखवाड़ा’ का गरिमामय माहौल में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की नन्हीं छात्राओं के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने राष्ट्रीय एवं सामाजिक परिदृश्य में शिक्षा के बुनियादी महत्व को रेखांकित करते हुए छात्राओं को अपने परिवार व समाज को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखने के लिए प्रेरित किया। साक्षरता पखवाड़े के अंतर्गत आगामी दिनों में आयोजित होने वाली विविध गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर अखिलेश मिश्रा एवं…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/नई दिल्ली/जशपुर। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने आदिवासी समाज के Gen-Z युवाओं और छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित करने व उन्हें मुख्यधारा की राजनीति और संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष राष्ट्रीय समिति का गठन किया है। इस समिति में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की जिला पंचायत सदस्य एवं लोकप्रिय आदिवासी युवा नेत्री आशिका कुजूर को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की राष्ट्रीय संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जमीनी स्तर पर सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में आशिका कुजूर लगातार शिक्षा, छात्र-युवा हितों, ग्रामीण विकास और आदिवासी समाज से जुड़े…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध “जन्माष्टमी पर्व एवं झूला उत्सव” के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और व्यस्ततम यातायात को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा विशेष रूट चार्ट और मार्ग डायवर्सन व्यवस्था लागू की गई है। शहर में यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह विशेष व्यवस्था दिनांक 2 सितंबर 2026 से 6 सितंबर 2026 तक प्रभावशील रहेगी। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर वन-वे (एकांगी मार्ग) व्यवस्था अमल में लाई जाएगी। यातायात पुलिस द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, रेलवे स्टेशन (पॉइंट नंबर 06) से…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज में अपनी दीर्घकालिक, निष्ठावान और समर्पित सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे नगर सैनिक (क्र० 245) व्यासनारायण जायसवाल के सम्मान में एक गरिमामय एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) राम गोपाल गर्ग के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें रेंज कार्यालय के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आईजी गर्ग ने 38 वर्षों के उत्कृष्ट एवं अनुशासित सेवाकाल की सराहना करते हुए सेवानिवृत्त सैनिक को शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल ने वर्ष 1987-88…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में ‘ऑपरेशन आघात’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 30 अगस्त 2026 को थाना चक्रधरनगर, पुसौर एवं चौकी जोबी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर मुखबिरों से मिली सटीक सूचनाओं के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 47 लीटर 400 एमएल से अधिक अवैध कच्ची महुआ व अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसके साथ ही शराब परिवहन और अवैध बिक्री में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें तथा बिक्री…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। आगामी जन्माष्टमी, विभिन्न आयोजनों और मेलों को देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा बदमाशों को थानों में तलब कर अपराध और विवाद से पूरी तरह दूर रहने की सख्त हिदायत दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के माहौल में अशांति फैलाने, मारपीट, शराबखोरी या उपद्रव…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए रायगढ़ पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन एवं चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी खरसिया पुलिस टीम ने स्कूल वाहनों की औचक जांच की। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्कूल वाहनों के चालक तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हैं, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ है। शिकायतों को गंभीरता से लेते…

Read More