Author: Knock India

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। जिला पुलिस बल रायगढ़ में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सहायक उप निरीक्षक (ASI) गंगा राम भगत और प्रधान आरक्षक अवध बिहारी विश्वकर्मा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सम्मान में पुलिस कार्यालय रायगढ़ में सेवा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने दोनों पुलिसकर्मियों के लंबे सेवाकाल और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह में एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी, एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) पुष्पेंद्र बघेल, डीएसपी (ट्रैफिक) उत्तम प्रताप सिंह,…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में बिलासपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तार बाहर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 29, अहिल्याबाई नगर स्थित शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 195 में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री अजीत सिंह भोगल उपस्थित रहे। 137वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेशभर में नागरिकों को ऑनलाइन ठगी और वित्तीय अपराधों से सुरक्षित रखने के लिए संचालित सात सप्ताहव्यापी “साइबर जागृति अभियान” का तीसरा सप्ताह 30 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है। 05 सितंबर तक चलने वाले इस तीसरे चरण में रायगढ़ पुलिस द्वारा “डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी कॉल से सुरक्षा” विषय पर जिलाव्यापी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले की विभिन्न चौकियों व थानों की पुलिस टीमें ग्रामीण व शहरी अंचलों में पहुंचकर नागरिकों को साइबर ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। सोशल मीडिया पर महज लाइक्स और व्यूज हासिल करने की होड़ में हथियार जैसी वस्तुओं का प्रदर्शन कर रील बनाना अब युवाओं को भारी पड़ रहा है। इंस्टाग्राम पर मोटरसाइकिल चलाते हुए पिस्टलनुमा लाइटर को लहराकर रील बनाने वाले एक युवक के खिलाफ रायगढ़ जिले की खरसिया थाना पुलिस ने सख्त वैधानिक कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और स्थानीय नागरिकों की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को तलब किया तथा उसके कृत्य पर शिकंजा कसा है। यह पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम छोटेमुडपार का है।…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ शहर के कोतरारोड थाना क्षेत्र में रिलायंस मार्ट के सामने सड़क पर पानी के छींटे पड़ने की बात को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक जानलेवा हमले में बदल गया। बाइक सवार एक व्यक्ति ने कहासुनी के बाद पिस्टलनुमा हथियार निकालकर पोहेवाला कैफे संचालक युवक के सिर को निशाना बनाकर दो बार फायर कर दिया। पीड़ित के सूझबूझ से झुक जाने के कारण उसकी जान बच गई। पुलिस ने आर्म्स एक्सपर्ट से जांच कराने के बाद पुष्टि की है कि वारदात में प्रयुक्त हथियार वास्तव में एयरगन पिस्टल थी। मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़/लैलूंगा। Nishaanebaz.com-Lailunga Minor Crime Case: रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर के मूड़ापारा (ग्राम पंचायत) में एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले में जमीनी स्तर पर लीपापोती और समझौते के सनसनीखेज प्रयास सामने आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बावजूद प्रभावशाली लोगों और स्थानीय दबंगों द्वारा पीड़िता के परिवार को डराने-धमकाने और पूरे मामले को दबाने की गंभीर कोशिशें की जा रही हैं। ‘प्यासा कुएं के पास आता है…’: सवालों पर पल्ला झाड़ते जनप्रतिनिधि मामले की जमीनी पड़ताल के दौरान जब ग्राम पंचायत के…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा स्थित अपर सत्र न्यायालय ने हत्या के एक गंभीर मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। माननीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक शर्मा के न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद के साथ ₹1,000 के अर्थदंड से भी दंडित किया है। यह मामला थाना घरघोड़ा के अपराध क्रमांक 253/2021 से जुड़ा हुआ है। घटना ग्राम बस्ती पाली की है, जहां 9 अगस्त 2021 की दोपहर लगभग 12 बजे आरोपी तेल सिंह राठिया ने पुरानी रंजिश और शंका के चलते इस खूनी वारदात को अंजाम…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/जशपुर। शिक्षा और मेधा के क्षेत्र में जशपुर जिले के पत्थलगांव की एक और बेटी ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का डंका बजाया है। पत्थलगांव स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की कक्षा 7वीं की प्रतिभाशाली छात्रा विधि गुप्ता (Vidhi Gupta) ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित गणित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जशपुर जिले और नगर का नाम रोशन किया है। भारत के जाने-माने एडटेक एवं स्कॉलरशिप प्लेटफॉर्म ‘Infinity Learn’ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ‘जीनियस मैथ ओलंपियाड’ (Genius Math Olympiad) प्रतियोगिता में विधि गुप्ता ने अपनी प्रखर तार्किक क्षमता और उत्कृष्ट गणितीय कौशल…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में “ऑपरेशन आघात” तेजी से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना भूपदेवपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में एक पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 14 लीटर अवैध महुआ शराब और 300 रुपये बिक्री की नगद राशि बरामद की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेशभर में आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत रायगढ़ पुलिस एक्शन मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में अभियान के दूसरे सप्ताह (23 से 29 अगस्त) के दौरान वित्तीय धोखाधड़ी एवं यूपीआई सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ पुलिस की टीमों ने जिले के विभिन्न बैंक परिसरों में पहुंचकर खाताधारकों, आम नागरिकों और बैंक कर्मियों को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए। थाना सिटी कोतवाली…

Read More