Author: Knock India

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले की जूटमिल थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आदतन बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने मिट्ठुमुड़ा स्थित शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से चोरी हुई 4 नई एक्टिवा स्कूटी और जूटमिल क्षेत्र से पूर्व में चोरी की गई 2 मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 4.50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है। इस…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले के सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक “कृष्ण जन्माष्टमी झूला उत्सव” के दौरान इस वर्ष आस्था और धार्मिक भक्ति के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा का कड़ा संदेश भी गूंजा। तीन दिनों तक आयोजित होने वाले इस भव्य उत्सव में पड़ोसी राज्य ओडिशा के सीमावर्ती गांवों समेत कोरबा, जशपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और जांजगीर-चांपा जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गौरीशंकर मंदिर, श्याम मंदिर और मीना बाजार पहुंचे। जनसैलाब को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने विशेष ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाकर नागरिकों को जागरूक किया। उत्सव के मुख्य स्थलों जैसे श्याम मंदिर,…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में 11 साल पुराने एक प्रेम संबंध के विवाद में समझौते के नाम पर लाखों रुपयों की सौदेबाजी, ब्लैकमेलिंग और साजिशन दबाव बनाने का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण में स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली, साक्ष्यों की अनदेखी और एक कथित पत्रकार रवि गुप्ता को प्रत्यक्ष संरक्षण देने के संगीन आरोपों ने प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता उजागर सिदार ने कैमरे पर बयान जारी करते हुए दावा किया कि फूलमती यादव के साथ जारी विवाद में सुलह कराने के नाम पर उससे भारी रकम का…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व अत्यंत धूमधाम, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना, आरती, दीप प्रज्ज्वलन और मधुर भजन-कीर्तन के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य और बाल-लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात विद्यालय से एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर का भ्रमण किया। शोभायात्रा में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायगढ़ पुलिस द्वारा जिलेभर के शैक्षणिक संस्थानों में एक अभिनव और विशेष आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के चतुर्थ सप्ताह के पहले दिन जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान “रक्षक बने ‘साइबर शिक्षक’, साइबर शिक्षा से ही साइबर सुरक्षा” की मूल थीम पर पुलिस अधिकारियों ने खुद ‘साइबर शिक्षक’ की भूमिका निभाते हुए शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी व…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। शिक्षक दिवस के सुअवसर पर रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य करने वाले सहायक शिक्षकों एवं प्रधान पाठकों को राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा ‘शिक्षा दूत’ एवं ‘ज्ञानदीप’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान शिक्षकों को सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल तथा प्रशस्ति पत्र के साथ वित्तीय प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। 5 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मान समारोह में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के शिक्षा दूत पुरस्कार के लिए शासकीय प्राथमिक शाला नावापारा की सहायक शिक्षक निधि केशरवानी और शासकीय प्राथमिक शाला कंचनपुर की सरिता गुप्ता को सम्मानित…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के विकास उपनगर 27 खोली स्थित ‘श्री गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक शाला’ में 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर स्कूल परिसर को रंग-बिरंगी सजावट से संवारा गया था, जहां छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण किया। समारोह की शुरुआत श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण समिति के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह भोगल एवं प्रबंध समिति के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़ (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में एक लाचार पीड़िता की पैरवी करने पहुंची बिलासपुर की महिला सामाजिक कार्यकर्ता सरोज केरकेट्टा स्वयं एक बड़े विवाद में उलझ गई हैं। जिस महिला को न्याय दिलाने और ठगी के ₹2 लाख वापस कराने के लिए उन्होंने कानूनी और प्रशासनिक लड़ाई लड़ी, उसी मामले में अब उन पर कथित रूप से प्रताड़ित करने और जबरन वसूली का आरोप लगाया जा रहा है। इस स्थिति से आक्रोशित होकर सरोज केरकेट्टा ने धरमजयगढ़ एसडीओपी (SDOP) कार्यालय के सामने साक्ष्यों के साथ रायपुर के पत्रकार रवि गुप्ता, स्थानीय पुलिस और संबंधित पीड़िता के…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। जिले में लंबित मामलों के निराकरण, फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा पुलिस ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली बहुचर्चित चिटफंड कंपनी “शुष्क इंडिया लिमिटेड” के लंबे समय से फरार चल रहे डायरेक्टर को जशपुर से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया…

Read More

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिला पुलिस द्वारा एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर विवाद के चलते अपने ही बड़े भाई पर लोहे के टांगा से प्राणघातक हमला कर पिछले दो महीने से फरार चल रहे आरोपी रूपधर राठिया (47 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लोहे का टांगा (आलाजरब) बरामद कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चिमटापानी निवासी प्रार्थी महेत राम…

Read More