Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Tax में बड़ी राहत की घोषणा होते ही जमकर बजी ताली, मप्र में हो रही बजट की तारीफ
    राज्य

    Tax में बड़ी राहत की घोषणा होते ही जमकर बजी ताली, मप्र में हो रही बजट की तारीफ

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Tax में बड़ी राहत की घोषणा होते ही जमकर बजी ताली, मप्र में हो रही बजट की तारीफ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण 12 लाख रुपये तक की आय वालों पर कोई टैक्स नहीं लगने की घोषणा की है। उनकी घोषणा के साथ इंदौर में बजट भाषण सुनने के लिए इकट्ठा हुए उद्योगपतियों, व्यापारियों ने जमकर तालियां बजाई। सभी ने इसे आम आदमी का बजट बताया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला है। यह कल्याणकारी, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट देश के गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास के साथ स्टार्टअप्स, इनोवेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों को समाहित करते हुए, अंत्योदय की भावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि से परिपूर्ण है। सीएम ने लिखा- 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाले इस बजट के लिए प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय वित्त मंत्री का हार्दिक अभिनंदन।

    मिडिल क्लास का जीवन सरल

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक्स हैंडल पर बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- बेहतर आज, उज्ज्वल कल, मिडिल क्लास का जीवन सरल। नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये की आय पर अब कोई टैक्स देय नहीं होगा। 75,000 रुपये की मानक कटौती के साथ वेतनभोगी करदाताओं के लिए 12.75 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। उन्होंने लिखा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में प्रस्तुत बजट हर वर्ग के उत्थान के साथ ही विकसित भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    किसान हितैषी योजना

    फसलों की उपज बढ़ाने हेतु प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना शुरू करने का ऐलान भी विकसित भारत बजट 2025 के तहत किया गया है। इस किसान हितैषी योजना से देशभर में 1.7करोड़ किसान भाई- बहन लाभान्वित होंगे। ये प्रावधान मोदी सरकार की किसानों के सशक्तिकरण की नीति का परिचायक है। वीडी शर्मा ने लिखा- प्रत्येक भारतीय के सर्वांगीण कल्याण एवं देश के चहुंमुखी विकास के प्रति समर्पित इस आम बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन एवं वित्तमंत्री सीतारमण और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई।

    शिवराज सिंह चौहान ने लिखा- बजट में विकसित भारत की स्वर्णिम झलक

    मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे विकसित भारत के विराट संकल्पों की सिद्धि का बजट बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट में विकसित भारत की स्वर्णिम झलक दिखाई पड़ती है। सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का रोडमैप दर्शाता है। इसमें गरीब कल्याण, किसान का उत्थान, मातृशक्ति का सम्मान और नौजवानों की मुस्कान समाहित है।

    नारी उत्थान के लिए सरकार संकल्पित है

    यह बजट ग्रामीण विकास और किसान की जिंदगी बदलेगा। साथ ही स्वर्णिम भारत के निर्माण में महती भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के उत्थान के लिए सरकार संकल्पित है। सर्वथा लोकहितैषी और विकासवादी बजट के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का हार्दिक अभिनंदन।

    News Desk

    Related Posts

    नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….

    September 3, 2026

    कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….

    September 3, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..

    September 3, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……

    September 3, 2026

    घरघोड़ा में इंजीनियर पर खाना, किराना सामान और मकान किराए का भुगतान नहीं करने का आरोप, तीन लोगों ने की शिकायत

    September 3, 2026

    अवैध खनन एवं परिवहन पर साय सरकार की सख्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई….

    September 3, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.