Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » अमित शाह ने 2026 तक नक्सलियों के सफाए का लक्ष्य दिया था, अब तक हुए 10 से ज्यादा बड़े एनकाउंटर
    छत्तीसगढ़

    अमित शाह ने 2026 तक नक्सलियों के सफाए का लक्ष्य दिया था, अब तक हुए 10 से ज्यादा बड़े एनकाउंटर

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमित शाह ने 2026 तक नक्सलियों के सफाए का लक्ष्य दिया था, अब तक हुए 10 से ज्यादा बड़े एनकाउंटर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2026 तक नक्सलियों के सफाए का लक्ष्य दिया है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ में फोर्स तेजी से नक्सलियों खत्म करने के लिए डटी हुई है। 9 जनवरी को सुबह बीजापुर में सुरक्षाबल ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। इस साल अब तक 87 नक्सलियों को तो पिछले साल 239 को खत्म किया गया था।

    गृहमंत्री अमित शाह ने सख्त चेतावनी दी थी कि नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आएं, वरना उन्हें पाताल से भी खोजकर मारा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने बस्तर में चार हजार अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए हैं। 2024 में सुरक्षाबलों ने 1033 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जबकि 925 ने आत्मसमर्पण किया।

    2025 में अब तक मारे गए नक्सली
    3 नक्सली तीन जनवरी को गरियाबंद में मारे गए
    5 नक्सली दो जनवरी को बीजापुर में मारे गए
    5 नक्सली पांच जनवरी को अबूझमाड़ में ढेर
    18 नक्सली बीजापुर-सुकमा में 16 जनवरी को ढेर
    16 नक्सली गरियाबंद में 20 जनवरी को मारे गए
    8 नक्सली एक फरवरी को बीजापुर के कोरचोली में ढेर
    1 नक्सली दो फरवरी को कांकेर के पानीडोबिर में मारा गया
    31 नक्सली नौ फरवरी को बीजापुर में मोर गए

    2024 में बड़े नक्सली एनकाउंटर
    38 नक्सली चार अक्टूबर को दंतेवाड़ा के थुलथुली में ढेर
    29 नक्सली मारे गए 16 अप्रैल को कांकेर के छोटेबेठिया में
    13 नक्सली दो अप्रैल को ढेर बीजापुर के कोराचोली में
    12 नक्सली मारे गए 10 मई को बीजापुर के पीड़िया में
    10 नक्सली 30 अप्रैल को ढेर नारायणपुर के टेकामेटा में
    10 नक्सली मारे गए 22 अप्रैल को सुकमा के भेज्जी में
    9 नक्सली तीस सितंबर को दंतेवाड़ा के पुरंगेल में ढेर

    2024 में मारे गए 9.24 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली
    पिछले साल 2024 में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच 124 आमना-सामना हुआ था। एनकाउंटर में फोर्स ने 9 करोड़ 24 लाख रुपये के इनामी बड़े नक्सलियों को मार गिराया था। सबसे खास बात यह है कि इनमें 25-25 लाख रुपये के इनामी नक्सली रुपेश, नीति और रणधीर भी शामिल हैं।

    ठिकानों जमाने से पहले ही कर देते हैं ढेर
    नक्सली अब छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ में सक्रिय हो गए हैं, जबकि कुछ बड़े नक्सली नेता गरियाबंद और ओडिशा सीमा में नया ठिकाना बना रहे हैं। इसी तरह अन्य राज्यों की सीमाओं में भी वे शरण लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बल उन्हें ठिकाना जमाने से पहले ही कार्रवाई कर ढेर कर दे रहे हैं।

    News Desk

    Related Posts

    नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….

    September 3, 2026

    कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….

    September 3, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..

    September 3, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……

    September 3, 2026

    घरघोड़ा में इंजीनियर पर खाना, किराना सामान और मकान किराए का भुगतान नहीं करने का आरोप, तीन लोगों ने की शिकायत

    September 3, 2026

    अवैध खनन एवं परिवहन पर साय सरकार की सख्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई….

    September 3, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.