Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » खरगोन गर्ल्स हॉस्टल में धर्मांतरण का आरोप, बाइबल पढ़ने के लिए मजबूर करने पर वार्डन के खिलाफ कार्रवाई
    राज्य

    खरगोन गर्ल्स हॉस्टल में धर्मांतरण का आरोप, बाइबल पढ़ने के लिए मजबूर करने पर वार्डन के खिलाफ कार्रवाई

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खरगोन गर्ल्स हॉस्टल में धर्मांतरण का आरोप, बाइबल पढ़ने के लिए मजबूर करने पर वार्डन के खिलाफ कार्रवाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खरगोन। भीकनगांव कस्बे से 12 किमी दूर स्थित अजजा बालिका छात्रावास छिरवा में सोमवार को बालिकाओं के साथ दुर्व्यवहार और धार्मिक गतिविधियां थोपने का मामला सामने आया है। कक्षा चौथी और पांचवीं की लगभग 15 बालिकाएं हॉस्टल छोड़कर स्वजन के पास पहुंच गईं।

    बालिकाओं ने अधीक्षिका रीता खरते पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना, धार्मिक गतिविधियां थोपने और बर्तन धुलाने, गेहूं साफ कराने जैसे काम करवाने के गंभीर आरोप लगाए। बालिकाओं ने यह भी बताया कि अधीक्षिका उन्हें रात में बाईबल पढ़ने और प्रार्थना करने के लिए बाध्य करती थीं। इस प्रकार की गतिविधियां बालिकाओं को मानसिक रूप से परेशान कर रही थीं।

    BEO ने किया हॉस्टल का दौरा
    मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दिनेश चंद्र पटेल ने छात्रावास का दौरा किया। उन्होंने बालिकाओं की शिकायतों की जांच के दौरान धार्मिक किताबें और कापियां जब्त कीं। बालिकाओं के स्वजन सयदीबाई बसंतपुर और मुकेश बडोले ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    जांच के बाद अधीक्षिका रीता खरते को उनके पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर संगीता यादव को नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी।
    वहीं इससे पहले पश्चिम सिंहभूम जिला के खूंटपानी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की 60 से 70 छात्राएं वार्डन की प्रताड़ना से परेशान होकर अहले सुबह उपायुक्त से मिलने समाहरणालय परिसर पहुंच गईं थीं। अचानक इतनी बड़ी संख्या में पैदल ही कस्तूरबा की छात्राओं को देखकर सभी कोई हैरान थे।

    छात्राओं का बयान
    तुरंत ही इसकी जानकारी उपायुक्त अनन्य मित्तल को हुई, तो उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार सील को छात्राओं से मिलने भेजें। इस दौरान जानकारी देते हुए छात्राओं ने बताया कि खूंटपानी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की वार्डन सुशीला टोपनो विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को काफी प्रताड़ित करती है।

    News Desk

    Related Posts

    करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, शासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    July 17, 2026

    राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प….

    July 17, 2026

    विशेष टीकाकरण दिवस पर राज्य में सर्वाधिक बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में बड़ी उपलब्धि, एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल……

    July 17, 2026

    संघर्ष से सफलता तक: बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा, कठिन चुनौतियों के बीच अपने सपनों को कर रही साकार…..

    July 17, 2026

    दिव्यांग बच्चों के लिए यूडीआईडी अभियान को मिली गति, विशेष शिविरों से बढ़ी सुविधा, बलरामपुर में विशेष कैंप के माध्यम से 115 बच्चों का पंजीयन, अब तक 186 लोगों का पंजीकरण और 38 को जारी हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र…..

    July 17, 2026

    ’जशपुर में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव’, ’नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत, शिक्षा के महत्व का दिया गया संदेश’…..

    July 17, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.