Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » मेहनत के दम पर आलिया हुई सफल अभिनेत्रियों में शुमार
    मनोरंजन

    मेहनत के दम पर आलिया हुई सफल अभिनेत्रियों में शुमार

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेहनत के दम पर आलिया हुई सफल अभिनेत्रियों में शुमार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । बालीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपनी मेहनत और सकारात्मक सोच के दम पर बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार हो गई है। आलिया भट्ट की कहानी इस बात का प्रमाण है कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।

    आज आलिया सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। 2013 में करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में एक मजेदार घटना ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां दिलाई। शो के रैपिड फायर राउंड में करण ने आलिया से पूछा, भारत के राष्ट्रपति कौन हैं? उत्साहित आलिया ने जवाब में ‘पृथ्वीराज चौहान’ का नाम ले लिया, जबकि उस समय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी थे। यह सुनकर करण और सिद्धार्थ मल्होत्रा हंसी नहीं रोक पाए, और यह जवाब शो का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर आलिया को ट्रोल किया गया। मीम्स की बाढ़ आ गई और लोगों ने उनकी तुलना ‘डम्ब ब्लॉन्ड’ स्टीरियोटाइप से करनी शुरू कर दी। हालांकि, आलिया ने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने इस आलोचना को सहजता से लिया और खुद पर बने मीम्स को खुले दिल से अपनाया। आलिया का सेंस ऑफ ह्यूमर और खुद पर हंसने की क्षमता ने लोगों को प्रभावित किया। एक और दिलचस्प वाकया तब हुआ जब आलिया सिंगापुर एयरपोर्ट पर थीं। वहां विदेशी लोगों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया। आलिया ने समझा कि वे उनके प्रशंसक हैं, लेकिन बाद में पता चला कि वे केवल उनके मीम्स के कारण उन्हें पहचानते थे।

    इस घटना ने आलिया की ग्लोबल पॉपुलैरिटी का आधार बना दिया। मीम्स और ट्रोलिंग से आगे बढ़ते हुए आलिया ने अपने अभिनय से सभी को चौंका दिया। ‘राज़ी’, ‘गली बॉय’, और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस ने आलोचकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। अब आलिया अपनी अगली फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा, वह संजय लीला भंसाली की भव्य फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया के साथ उनके पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल होंगे।

    News Desk

    Related Posts

    जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस

    June 23, 2026

    ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज, 36 स्टार्स के साथ कॉमेडी का बड़ा धमाका

    May 15, 2026

    33 साल बाद लौटेगा ‘बल्लू बलराम’, खलनायक 2 से फिर मचेगा सिनेमाई तूफान!

    April 27, 2026

    भूत बांग्ला’ बॉक्स ऑफिस दिन 6: मंगलवार के उछाल के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ने बुधवार को ₹6.15 करोड़ कमाए

    April 23, 2026

    Good Omens का फिनाले ट्रेलर आया: माइकल शीन और डेविड टेनेंट की वापसी

    April 16, 2026

    Viral video: Priyanka Chopra ने महावीर जयंती पर स्वर्ण मंदिर में सेवा के तहत बर्तन धोए

    April 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.