Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » अहमदाबाद विमान हादसा : रायपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द
    छत्तीसगढ़

    अहमदाबाद विमान हादसा : रायपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द

    News DeskBy News DeskJune 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अहमदाबाद विमान हादसा : रायपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI171 आज एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। विमान ने दोपहर 1:17 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद यह पास के मेघाणी नगर क्षेत्र स्थित BJ मेडिकल कॉलेज कैंपस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुर्घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट को भी आगामी आदेश तक रद्द कर दिया गया है।

    रायपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि रायपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। रायपुर से इंडिगो का विमान अहमदाबाद के लिए उड़ान भरता था। जिसे आगामी आदेश तक रद्द किया गया है।

    विमान टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ हादसा
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उड़ान भरते ही विमान का पिछला हिस्सा एक पेड़ से टकरा गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह रिहायशी इलाके में जा गिरा। दुर्घटना स्थल से भारी काले धुएं का गुबार उठता देखा गया, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

    विमान में 242 लोग थे सवार
    विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 केबिन क्रू मेंबर्स और 230 यात्री शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, जिनके पास 8200 घंटे का उड़ान अनुभव था। को-पायलट क्लाइव कुंदर 1100 घंटे का अनुभव रखते थे। इस फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे।

    राहत-बचाव कार्य जारी
    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। कई घायलों को नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अब तक मृतकों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मेघाणी नगर और आसपास के इलाकों को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है।

    अहमदाबाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द
    अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि यहां से ऑपरेट होने वाली सभी फ्लाइट्स को अगली सूचना तक के लिए निलंबित कर दी गई है।

    News Desk

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    Raigarh News: बंटवारे से पहले नामांतरण और फिर कंपनी को रजिस्ट्री! घरघोड़ा के चारमार में पैतृक जमीन हड़पने का आरोप, राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल

    July 14, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.