Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के बाद अब आबकारी विभाग में भी 1 फरवरी से जीपीएस बेस्ड सार्थक ऐप आधारित पर अटेंडेंस शुरू करने की तैयारी
    राज्य

    शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के बाद अब आबकारी विभाग में भी 1 फरवरी से जीपीएस बेस्ड सार्थक ऐप आधारित पर अटेंडेंस शुरू करने की तैयारी

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के बाद अब आबकारी विभाग में भी 1 फरवरी से जीपीएस बेस्ड सार्थक ऐप आधारित पर अटेंडेंस शुरू करने की तैयारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हाल में आबकारी आयुक्त द्वारा एक आदेश निकल गया है जिसके अनुसार 1 फरवरी 2025 से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने अपने ऑफिस में बैठकर सार्थक ऐप पर लॉगिन करके अपनी लाइव तस्वीर देते हुए अटेंडेंस देने का फरमान जारी हुआ है। यह आदेश विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा और बहस का विषय बन चुका है।

    इस आदेश की जहां तारीफ हो रही है वहीं व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए आलोचना भी। विभागीय अधिकारियों का कहना है की आबकारी, पुलिस, परिवहन ,माइनिंग वे विभाग हैं जहां ड्यूटी अवर्स तय नहीं हैं, समय और स्थिति के अनुसार 24 घंटे काम करना पड़ता है। मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर अपराध घटित होने से रोकने की जिम्मेदारी होती है, ऐसे में फील्ड अफसर को सुबह 10 से शाम को 6:00 बजे के ड्यूटी अवर्स से बांध देने से विभागीय कार्य बुरी तरह प्रभावित होंगे और सिस्टम चरमराने लग जाएगा।

    सूत्रों की माने तो विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने ड्यूटी अवर्स के अतिरिक्त काम न करने का सामूहिक निर्णय कर लिया है। यदि ऐसा होता है तो आसवनियों में प्रोडक्शन पर्याप्त न होने से रिटेल दुकानों में तालाबंदी की स्थिति तथा फील्ड में अपराध निर्मित नियंत्रण बुरी तरह प्रभावित होने की पूरी संभावना बन रही है।

    सार्थक अप अटेंडेंस को ट्रेजरी से जोड़ा गया है, यानी ऑफिस अटेंडेंस न होने पर विभाग के अधिकारी या कर्मचारी की सैलरी ऑटोमेटिक मोड पर कट जाएगी। अभी विभाग के अधिकारी दिन-रात काम करते हैं। फील्ड में ही नहीं, आसवनियों में भी उत्पादन का कार्य सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम को देर रात तक होता है, ऐसा इसलिए क्योंकि सप्लाई फेल होने पर शराब दुकानों पर तालाबंदी और सरकारी राजस्व के नुकसान का खतरा होता है। 

    विभागीय अधिकारियों की माने तो उन्हें निर्धारित 8 घंटे से ज्यादा काम करना पड़ता है। ऐसे में ड्यूटी अवर्स तय करने का मतलब ही है कि प्रातः 10:00 बजे के पहले और शाम को 6:00 बजे के बाद संबंधित अधिकारी को काम नहीं करना है। यदि ऐसा होता है तो ड्यूटी अवर्स के बाद रात को जब ज्यादा अपराध होने की संभावना होती है वैसे अवैध आबकारी अपराधों पर आबकारी की भूमिका खत्म हो जाएगी और अपराधियों के हौसले बढ़ेंगे।

    एक्सपर्ट की माने तो शिक्षा स्वास्थ्य जैसे विभाग ऑफिस कार्यालय में बैठकर कार्य करने होते हैं, वहां सार्थक ऐप की उपयोगिता है। किंतु पुलिस, आबकारी माईनिंग जैसे विभागों को ऑफिस अवर्स में बांध देने की इतनी जल्दी क्या थी? विभागीय सूत्रों की माने तो आबकारी के नए मुखिया अभिजीत अग्रवाल आईआईटी ग्रैजुएट्स है और उन्हें आईटी की समझ है। किंतु कोरा ज्ञान कई व्यावहारिक कठिनाइयां पैदा करता है वही आज आबकारी विभाग के साथ होता दिखाई दे रहा है। ज्ञान को व्यावहारिक होना चाहिए, ऐसा न होने पर व्यावहारिक कठिनाइयां होने की संभावना होती है। 

    एक विभागीय अधिकारी से बात हुई तो उन्होंने शिकायती लहजे और दुखी मन से बताया की ड्यूटी अवर्स में बांधने का मतलब है कि यदि शाम को 6:00 बजे के बाद कोई अवैध शराब से भरा ट्रक जा रहा है और उसकी सूचना विभाग को प्राप्त होती है तो हमें उसे जाने देना है कोई कार्यवाही नहीं करनी है। क्या सरकार की यह मंशा है?

    ऑफिस में बैठकर नियम कायदे कानून बनाना, लगता अच्छा है पर व्यवहार में समस्याएं और बढ़ती हैं। वही आज आबकारी विभाग में होता दिख रहा है। ऐसे में विभाग और आबकारी कमिश्नर के बीच की यह रस्सा कशी कहां जाकर रुकेगी यह तो समय ही बताएगा।

    News Desk

    Related Posts

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

    September 2, 2026

    मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    September 2, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.