Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » दुर्ग में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी युवा कांग्रेस का पूर्व प्रदेश महासचिव
    छत्तीसगढ़

    दुर्ग में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी युवा कांग्रेस का पूर्व प्रदेश महासचिव

    News DeskBy News DeskMay 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दुर्ग में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी युवा कांग्रेस का पूर्व प्रदेश महासचिव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुर्ग

    दुर्ग जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भिलाई निवासी मोहम्मद आमिर सिद्दकी (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो युवा कांग्रेस का पूर्व प्रदेश महासचिव बताया जा रहा है।

    2015 से 2025 तक रिलेशनशिप, शादी से किया इनकार

    एएसपी पद्मश्री तंवर के अनुसार, पीड़िता और आरोपी की मुलाकात वर्ष 2015 में हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आमिर ने युवती से शादी का वादा किया। हालांकि युवती के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, फिर भी दोनों करीब 10 वर्षों तक संपर्क में रहे और साथ में रहे।

    गर्भवती होने पर करवाया एबॉर्शन

    रिश्ते के दौरान आमिर ने कई बार युवती से शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हुई, तो उसने शादी का झूठा आश्वासन देकर उसका एबॉर्शन करवा दिया। कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि आमिर किसी दूसरी लड़की से निकाह करने वाला है। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ और युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन आमिर ने साफ इनकार कर दिया।

    पद्मनाभपुर थाने में दर्ज हुआ मामला

    शादी से इनकार के बाद युवती ने पद्मनाभपुर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

    कोर्ट को समय से पहले खोला गया, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दुर्ग जिला न्यायालय की संबंधित कोर्ट को समय से पहले खोला गया। पुलिस ने आरोपी को बिफोर टाइम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    घरवालों को रिश्ता मंजूर नहीं था

    दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। आमिर ने लड़की को शादी का वादा किया, लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद भी आमिर और लड़की साल 2015 से 2025 तक एक साथ रहे। दोनों के बीच मिलना-जुलना होता रहा।

    गर्भवती हुई तो एबॉर्शन कराया

    इस दौरान आमिर ने समय-समय पर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। लड़की के गर्भवती होने पर उसने उसे शादी करने का झूठा वादा किया और एबॉर्शन करा दिया। कुछ दिन पहले लड़की को पता की आमिर का किसी दूसरी लड़की से निकाह होने वाला है, इस पर उसने उससे झगड़ा किया और शादी के लिए दबाव बनाया।

    जब लड़की शादी की जिद पर अड़ गई तो आमिर ने लड़की से शादी करने से ही मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने पद्मनाभपुर थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

    बिफोर टाइम कोर्ट हुई सुनवाई

    मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में बिफोर टाइम पेश किया। इस मामले की सुनवाई के लिए दुर्ग जिला न्यायालय की संबंधित कोर्ट को समय से पहले खोला गया। वहां पुलिस ने आरोपी को पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.