Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’, फरार कुख्यात सटोरिया सानू बेरीवाल 2 साथियों समेत गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’, फरार कुख्यात सटोरिया सानू बेरीवाल 2 साथियों समेत गिरफ्तार

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’, फरार कुख्यात सटोरिया सानू बेरीवाल 2 साथियों समेत गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत थाना चक्रधरनगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आईपीएल 2026 के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का अवैध कारोबार चलाने वाले और पिछले 4 महीनों से फरार चल रहे मुख्य खाईवाल सानू बेरीवाल सहित उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

    1. सानू बेरीवाल (पिता स्व. ललित बेरीवाल, उम्र 32 वर्ष) – निवासी पंचवटी कॉलोनी, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ (मुख्य खाईवाल)।

    2. मोहित संथालिया (पिता अजय संथालिया, उम्र 19 वर्ष) – निवासी मोवा, रायपुर।

    3. विजय कुमार देवांगन (पिता स्व. सीताराम देवांगन, उम्र 43 वर्ष) – निवासी थाना चक्रधरनगर, रायगढ़।

    क्या है पूरा मामला? (कैसे खुला सट्टे का नेटवर्क)

    आईपीएल 2026 के दौरान रायगढ़ पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन अंकुश’ चलाया गया था:

    • पहला मामला (09 अप्रैल 2026): बोईरदादर स्थित शालिनी स्कूल रोड के पास गुरुकृपा प्रोविजन स्टोर में दबिश देकर पंकज जयसिंह एवं जयदेव मित्रा को KKR और LSG के टी-20 मैच पर सट्टा खिलाते पकड़ा गया था। आरोपियों ने खुलासा किया था कि वे मुख्य खाईवाल सानू बेरीवाल के लिए यूपीआई (UPI) के जरिए सट्टे की रकम का लेन-देन करते थे।

    • दूसरा मामला (10 अप्रैल 2026): पंचवटी नगर बोईरदादर से कशिश बलानी को CSK और DC के मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़ा गया था। कशिश ने भी सानू बेरीवाल के लिए काम करने की बात कबूली थी।

    दोनों मामलों में थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 157/2026 व 158/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 एवं बीएनएस की धारा 3(5) के तहत कार्रवाई की गई थी। पूछताछ में सानू बेरीवाल, मोहित संथालिया और विजय कुमार देवांगन के नाम सामने आए थे, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।

    ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में गिरफ्तारी और जब्ती

    21 अगस्त 2026 को पुलिस को तीनों फरार आरोपियों के शहर में मौजूद होने की सूचना मिली। साइबर सेल और चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

    • जब्ती: पुलिस ने सानू बेरीवाल के पास से 2 मोटरोला मोबाइल, मोहित संथालिया से 1 सैमसंग मोबाइल और विजय कुमार देवांगन से 1 सैमसंग मोबाइल (कुल 04 स्मार्टफोन्स) जब्त किए हैं।

    • न्यायिक रिमांड: तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    इस पूरी कार्रवाई में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा, साइबर डीएसपी रोहन शुक्ला के मार्गदर्शन में चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक, उप निरीक्षक गेंद लाल साहू और एएसआई आशीष रात्रे की सराहनीय भूमिका रही।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:

    “सट्टा-जुआ एवं ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क से जुड़े आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।”

    Knock India

    Related Posts

    घरघोड़ा में सावन के आखिरी सोमवार को शिवभक्ति का विशेष उल्लास, शुभ योगों के बीच शिवालयों में गूंजेंगे हर-हर महादेव

    August 21, 2026

    धरमजयगढ़ के चर्चित सबल साय हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, हत्यारे पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा

    August 21, 2026

    खबर का असर: मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी खगेश्वर गुप्ता को दबोचा

    August 20, 2026

    1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान”

    August 20, 2026

    रायगढ़ व घरघोड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश बेहरा का जन्मदिन धूमधाम से मना, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी बधाई

    August 20, 2026

    मुआवजे के 49.50 लाख की हेराफेरी, घरघोड़ा पुलिस ने बिचौलिए को दबोचा

    August 20, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.