Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Operation Clean Hunt: फर्जी अंकसूची से डाकपाल की नौकरी दिलाने वाला मास्टरमाइंड कोरबा से गिरफ्तार, 3.5 लाख में बेची थी तमिलनाडु बोर्ड की जाली मार्कशीट
    छत्तीसगढ़

    Operation Clean Hunt: फर्जी अंकसूची से डाकपाल की नौकरी दिलाने वाला मास्टरमाइंड कोरबा से गिरफ्तार, 3.5 लाख में बेची थी तमिलनाडु बोर्ड की जाली मार्कशीट

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Operation Clean Hunt: फर्जी अंकसूची से डाकपाल की नौकरी दिलाने वाला मास्टरमाइंड कोरबा से गिरफ्तार, 3.5 लाख में बेची थी तमिलनाडु बोर्ड की जाली मार्कशीट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ (14 जुलाई 2026)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत सिटी कोतवाली रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारतीय डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य साजिशकर्ता विनोद कुमार राठौर को पुलिस ने कोरबा से दबोच लिया है।

    आरोपी को रायगढ़ लाकर पूछताछ के बाद धोखाधड़ी और कूटरचना (जालसाजी) के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस प्रकरण में संलिप्त एक महिला और एक पुरुष अभ्यर्थी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

    कैसे उजागर हुआ डाकपाल भर्ती का फर्जीवाड़ा?

    जुलाई 2023 में भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की ऑनलाइन भर्ती निकाली गई थी। इसमें जिला सक्ती निवासी नरेंद्र कुमार और जांजगीर-चांपा निवासी सोनम साहू ने 10वीं कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर आवेदन किया। अंकों के आधार पर दोनों का चयन रायगढ़ डाक संभाग के बर्रा एवं सुलेसा शाखा में डाकपाल पद पर हुआ।

    नियुक्ति से पूर्व जब विभागीय स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया, तो दोनों अभ्यर्थियों की 10वीं की अंकसूचियां तमिलनाडु बोर्ड की पाई गईं। सत्यापन रिपोर्ट में बोर्ड ने स्पष्ट किया कि ये अंकसूचियां पूरी तरह फर्जी हैं और बोर्ड द्वारा कभी जारी ही नहीं की गई थीं। इसके बाद अधीक्षक डाकघर रायगढ़ की शिकायत पर थाना कोतवाली में धारा 420, 467, 468, 471, 34 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया।

    3.5 लाख रुपये में बेची थी जाली मार्कशीट

    फरवरी 2026 में पुलिस ने दोनों अभ्यर्थी (नरेंद्र कुमार और सोनम साहू) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें मुख्य आरोपी विनोद कुमार राठौर का नाम सामने आया।

    • आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹3.50 लाख की मांग की थी।

    • नरेंद्र कुमार ने 3.5 लाख रुपये नकद दिए थे, जबकि सोनम साहू ने नौकरी लगने के बाद भुगतान का सौदा किया था।

    • दोनों अभ्यर्थियों को पता था कि दस्तावेज फर्जी हैं, फिर भी उन्होंने इसका इस्तेमाल भर्ती में किया। फर्जीवाड़ा साबित होने पर दोनों की नियुक्तियां निरस्त कर उन्हें जेल भेजा गया था।

    जाली नोट कांड में 10 साल की सजा काट चुका है मास्टरमाइंड

    प्रकरण का मुख्य आरोपी विनोद कुमार राठौर (47 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, डंडिया मैदान, कोरबा) घटना के बाद से ही लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ कि आरोपी वर्ष 2013 में नकली नोट (जाली मुद्रा) प्रकरण में 10 साल की सजा काट चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने युवाओं को फर्जी मार्कशीट के जरिए सरकारी नौकरी दिलाने का यह नया जालसाजी का नेटवर्क तैयार कर लिया था।

    ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कोरबा में छिपा है। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश:

    “फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी नौकरियों में प्रवेश का प्रयास करने वाले तथा ऐसे षड्यंत्र रचने वाले गिरोहों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस कठोर कार्रवाई कर रही है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।”

    Knock India

    Related Posts

    Operation Clean Hunt: चक्रधरनगर पुलिस ने किया अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, ₹9 लाख की 21 चोरी की बाइकें बरामद; 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

    July 14, 2026

    CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..

    July 13, 2026

    पामगढ़-लाहौद मार्ग के डोंगाकोहरौद में सड़क के लिए 6.05 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का परिपत्र जारी….

    July 13, 2026

    वर्षों का इंतजार खत्म: सीएम हेल्पलाइन से मिली पहचान, जिला प्रशासन की पहल से बना राम साहू का आधार कार्ड….

    July 13, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.