Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » UPSC नोटिफिकेशन में 40 से ज्यादा गलतियां: स्पेलिंग से लेकर ग्रामर तक चूक, सोशल मीडिया पर आयोग ट्रोल
    छत्तीसगढ़

    UPSC नोटिफिकेशन में 40 से ज्यादा गलतियां: स्पेलिंग से लेकर ग्रामर तक चूक, सोशल मीडिया पर आयोग ट्रोल

    HasinaBy HasinaFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    UPSC नोटिफिकेशन में 40 से ज्यादा गलतियां: स्पेलिंग से लेकर ग्रामर तक चूक, सोशल मीडिया पर आयोग ट्रोल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 4 फरवरी को जारी किया गया, लेकिन जारी होते ही यह विवादों में घिर गया।

    नोटिफिकेशन में करीब 40 स्पेलिंग और ग्रामर की गलतियां सामने आई हैं। पेज 2 पर ‘Examination’ को ‘Examinaiton’ और ‘Candidates’ को ‘Cadidates’ लिखा गया है। वहीं पेज 7 पर ‘Benchmark’ की जगह ‘Bechmark’ और ‘Functional’ को ‘Functinal’ लिखा गया, जबकि पेज 8 पर ‘Abbreviations’ को ‘Abbriviations’ बताया गया है।

    इतनी बड़ी संख्या में गलतियां सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आयोग की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। उम्मीदवार स्क्रीनशॉट शेयर कर सवाल उठा रहे हैं कि अगर वे ऐसी गलती परीक्षा या आंसर शीट में करें तो उनके नंबर काट लिए जाते हैं, फिर आयोग से ऐसी चूक कैसे हो गई। विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रूफरीडिंग में गंभीर लापरवाही का मामला है, हालांकि उन्होंने अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    UPSC एक संवैधानिक संस्था है, जो देश को IAS, IPS, IFS जैसे शीर्ष अधिकारी देती है। ऐसे में आधिकारिक नोटिफिकेशन में बुनियादी गलतियों को आयोग के प्रोफेशनलिज्म से जोड़कर देखा जा रहा है। आलोचकों का कहना है कि इससे आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।

    हालांकि, इन गलतियों के बावजूद सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 24 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस बार सिविल सेवा के लिए 933 और भारतीय वन सेवा के लिए 80 पद घोषित किए गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होंगे।

    commission trolled on social media Over 40 errors in UPSC notification: From spelling to grammar errors
    Hasina

    Related Posts

    हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह….

    June 28, 2026

    कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा….

    June 28, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य, पंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान…..

    June 28, 2026

    ‘मन की बात’ बना जनसंवाद और जनप्रेरणा का सशक्त मंच, रामगढ़-उदयपुर में सामूहिक श्रवण, मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा….

    June 28, 2026

    नक्सल मुक्त नारायणपुर विकास की नई उड़ान पर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का संदेश….

    June 28, 2026

    बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ…..

    June 28, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.