रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर जाएंगे। जहां वे सुबह 11 बजे से कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे तक विभागीय बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:10 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड से अपने निज निवास जशपुर के बगिया के लिए प्रस्थान करेंगे रात्रि वहीं विश्राम करेंगे।
बता दें कि, आज सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। नवा रायपुर के महानदी भवन (सूचना मंत्रालय) में कैबिनेट बैठक निर्धारित है। इस बैठक में जनहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक में आगामी बजट सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
इसके साथ ही आबकारी नीति, शिक्षा संस्थान स्थापना, आईटी स्टार्टअप्स और उद्यमिता केंद्रों पर अनुमोदन हो सकते हैं। राज्योत्सव, धान खरीदी, श्रमिक हित और अन्य नीतिगत मुद्दों पर भी मंथन संभावित है।

Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




