Budget 2026 LIVE Updates: यूनियन बजट 2026-27 से ठीक पहले देश के आर्थिक मोर्चे पर जोरदार हलचल देखने को मिली है. सोना–चांदी से लेकर शेयर बाजार तक, हर तरफ उतार-चढ़ाव बढ़ गया है और निवेशकों की धड़कनें तेज हो गई हैं. भारी प्रॉफिट बुकिंग और वैश्विक बाजारों के दबाव के कारण कीमती धातुओं में ऐतिहासिक गिरावट के बाद अब सभी की नजरें बजट घोषणाओं पर टिक गई हैं. वहीं, सेंसेक्स और निफ्टी भी लाल निशान में फिसले, क्योंकि बाजार प्रतिभागी बजट से पहले किसी बड़े कदम की उम्मीद में सतर्क होकर ट्रेड कर रहे हैं.
वित्त मंत्री पर टिकीं देश की निगाहें
सरकार की ओर से आर्थिक नीति, टैक्स संरचना, वेतनभोगी वर्ग को राहत, इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश और आयात शुल्क जैसे कदम बाजार की दिशा तय करेंगे. खासकर गोल्ड-सिल्वर में आई उथल-पुथल ने निवेशकों को और चौकन्ना कर दिया है, क्योंकि बजट में किसी भी तरह के ड्यूटी बदलाव का सीधा असर इन धातुओं की कीमतों पर पड़ सकता है. कुल मिलाकर, बजट से पहले का माहौल तेजी, गिरावट, उम्मीद और अनिश्चितता- चारों का मिला-जुला रंग दिखा रहा है, और देश अब वित्त मंत्री के ऐलान का इंतजार कर रहा है.
7% ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी- निर्मला सीतारमण
केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है. सरकार के फैसलों से हमने नागरिकों को लाभ पहुंचाने का भी पूरी कोशिश की है. 7 फीसदी ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी है’
Union Budget LIVE: यहां सुनें वित्त मंत्री का बजट भाषण
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




