Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, डिजिटल गणना पर जोर

    HasinaBy HasinaJanuary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, डिजिटल गणना पर जोर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें डेटा संग्रह मोबाइल ऐप के माध्यम से होगा और निगरानी-प्रबंधन वेब पोर्टल से किया जाएगा। नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा भी मिलेगी, जिससे वे अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

    राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (SLCCC) की पहली बैठक 6 जनवरी को मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ में गृह विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा और भारत सरकार, जनगणना निदेशालय तथा राज्य के सभी विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करेगा।

    जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल ने बैठक में डिजिटल रोडमैप, संगठनात्मक ढांचा और जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में लगभग 63 हजार प्रगणक और पर्यवेक्षक सहित प्रशासनिक कार्मिक तैनात होंगे। जनगणना के पहले चरण के पूर्व-परीक्षण का कार्य नवंबर 2025 में कबीरधाम, महासमुंद और रायपुर नगर निगम के चयनित क्षेत्रों में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है।

    मुख्य सचिव विकास शील ने बताया कि पहले चरण में 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच मकान सूचीकरण और मकानों की गणना होगी। दूसरे चरण में फरवरी 2027 में पूरे देश में जनसंख्या गणना होगी। उन्होंने मानसून और स्कूल शैक्षणिक कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए अवधि तय करने के निर्देश दिए।

    मुख्य सचिव ने सभी विभागों से मिशन मोड में समन्वय और जनता से सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह और राज्य नोडल अधिकारी (जनगणना) मनोज पिंगुआ, निदेशक जनगणना कार्तिकेय गोयल, एनआईसी तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायBreaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारBreaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    • महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीBreaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धामBreaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम
    Chhattisgarh prepares for Census 2027 in full swing emphasis on digital counting
    Hasina

    Related Posts

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026

    CM साय ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

    May 4, 2026

    द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की

    May 3, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.