रायगढ़। उड़न दस्ता टीम ने एक पिकअप में लोड अवैध लकड़ी से बने तख्तों को जब्त किया। जिसके बाद इन्हें बेलादुला डिपो लाया गया है। मामला रायगढ़ वन परीक्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, उड़न दस्ता को सूचना मिली थी कि अवैध लकड़ी से बने तख्त पिकअप में भरकर रायगढ़ की ओर लाए जा रहे हैं।
इसके बाद टीम ने पटेलपाली क्षेत्र में दबिश देकर वाहन को रोका। पिकअप में बड़ी संख्या में तख्त लोड मिले। लेकिन, चालक उनसे संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम परसू बांसोर बताया। वाहन में लगभग 30 से 35 नग तख्त लोड थे, जो संभवतः कहुवा लकड़ी के बने हैं। ये तख्त डभरा की ओर से लाए जा रहे थे।
इस मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय लकड़ा ने बताया कि सूचना के बाद पटेलपाली के पास गाड़ी वाहन रोका गया दस्तावेज न होने पर वाहन जब्त कर लिया गया है और तख्तों की कीमत का आकलन किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




