कोरबा. बाइक चोरी के मामले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है. बाइक चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि जिला पुलिस बल से बर्खास्त एक आरक्षक ही निकला है, जो अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मोटरसायकल की चोरी किया करता था. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 4 मोटरसायकल जब्त किया है. पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस फिलहाल पूछताछ में जुटी हुई है.
कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी को मुखबीर से सूचना मिली थी कि पंप हाउस निवासी रोहित दास 19 वर्ष पिता धरमदास और जिला पुलिस बल ने आरक्षक जिसे बर्खास्त कर दिया गया है शत्रुहन उरांव दोनों मिलकर मोटर सायकल की चोरी किया करते थे. मुखबीर की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने रोहिदास को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की 3 गाड़ी जब्त की है, जबकि शत्रुहन उरांव के कब्जे से चोरी की एक मोटर सायकल जब्त की है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है.
बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसायकल चोरी कर उसे औने पौने दाम में खपाया करते थे. बताया जाता है कि जिला पुलिस बल से बर्खास्त हुए शत्रुहन का आचरण सही नहीं होने से लगभग एक साल पूर्व ही उसे जिला पुलिस बल से बर्खास्त किया गया है. अब चोरी के मामले में पकड़े जाने के बाद पुलिस इस मामले को और गंभीरता से ले रही है और चोरी के कुछ अन्य मामलों मैं भी दोंनों से पूछताछ कर रही है. कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि रोहित दास आदतन बदमाश है, जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज है. पुलिस की पूछताछ पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि दोनों ने किस किस क्षेत्र से और कहां कितनी मोटरसायकल की चोरी की है.
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




