जयपुर: राजस्थान के दौसा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर पहले डिवाइडर से टकराया और उसके बाद आग का गोला बन गया. देखते ही देखते कंटेनर से आग की लपटें उठने लगीं. राहगीरों ने हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
जानकारी के मुताबिक एक कंटेनर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से मुंबई की तरफ जा रहा था. कंटेनर दौसा जिले के राहुवास थाना क्षेत्र के डुंगरपुर गांव के समीप पहुंचा था कि चालक उस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा. कंटेनर अपना लेन छोड़ते हुए डिवाइडर से जा टकराया. कंटेनर से डिवाइर के टकराने के बाद पल भर में ही मौके से धुएं का गुबार उठने लगा और देखते ही देखते कंटेनर आग की लपटों में घिर गया.
कंटेनर के डिवाइर से टकराने से लेकर आग की लपटों में घिर जाने तक, घटनाक्रम इतनी तेजी से घटा कि चालक को वाहन से निकल अपनी जान बचाने का भी मौका नहीं मिला. राहगीरों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और इसके बाद पुलिस ने कंटेनर से चालक का शव बाहर निकाला. दौसा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दौसा जिला अस्पताल भिजवा दिया है.
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




