धमतरी। जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने हेतु एसपी द्वारा समस्त थाना/चौकियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का प्रभावी पालन करते हुए थाना केरेगांव की टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया और बड़ी मात्रा में अवैध देशी कच्ची महुआ शराब जब्त की।
थाना केरेगांव पुलिस ने ग्राम सलोनी भाटापारा, यादव समाज भवन के पास स्थित एक मकान में दबिश दी। जहां तीनों आरोपी अवैध रूप से देशी महुआ शराब रखकर बिक्री करते पाए गए। गिरफ्तारी के पश्चात थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 27/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
(01) लिलेश सिन्हा पिता स्व. सुमरन उम्र 29 वर्ष, निवासी सलोनी,थाना केरेगांव, जिला धमतरी
(02) धनेश्वर सिन्हा पिता स्व. सुमरन उम्र 27 वर्ष, निवासी सलोनी, थाना केरेगांव, जिला धमतरी
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




