बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर रेल हादसे में घायल मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की। साव ने अस्पताल में डॉक्टरों से चर्चा कर घायलों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और उनके बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि 4 नवम्बर को बिलासपुर के लाल खदान के पास हुए रेल हादसे में 11 लोगों की मृत्यु और 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज बिलासपुर के सिम्स, अपोलो, रेलवे अस्पताल और अरपा मेडिसिटी अस्पताल में चल रहा है।
उप मुख्यमंत्री साव ने इन सभी अस्पतालों का दौरा कर घायलों से मुलाकात की और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम के आयुक्त श्री अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल भी इस दौरान उनके साथ थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 5, 2026मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला
छत्तीसगढ़May 5, 2026सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ
RaipurMay 5, 2026भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या
RaipurMay 5, 2026सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा




