रायपुर। सीएम साय ने X पोस्ट में लिखा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए भी अत्यंत विशेष है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में हमारा छत्तीसगढ़ भी सहभागी रहा है।
कवर्धा जिले की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने बतौर फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट, भारतीय टीम का हिस्सा बनकर खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और प्रदर्शन को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई है।
इससे पहले वह छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम और अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस के प्रति उनका समर्पण और उनकी विशेषज्ञता इस ऐतिहासिक जीत में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करती है। छत्तीसगढ़ की यह बेटी आज पूरे देश का मान बढ़ा रही है। आपकी इस उपलब्धि पर पूरा छत्तीसगढ़ गर्वित है।आपको छत्तीसगढ़वासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




