रायपुर। रामसागर पारा के एक होलसेल इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी हुई है। चोर दुकान में पीछे की तरफ से शटर में गेप बनाकर भीतर घुसा। फिर उसने अलमारी में रखे 2.45 लाख रुपए कैश चुरा लिए। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।
गुरु दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह राजेंद्र नगर का रहने वाला है। उसकी रामसागर पारा में पंजाब ऑयल मिल गली में इलेक्ट्रिक सामान की होलसेल दुकान है। दुकान रोज सुबह 11 बजे खुलती और रात 9 बजे बंद होती है। 30 सितंबर की सुबह 11 बजे जब दुकान मालिक और उनके कर्मचारी दुकान के भीतर गए, तो केबिन का सामान बिखरा हुआ था।
दुकान में रखे अलमारी का लॉकर भी खुला था। चोर ने लॉकर में रखे 2 लाख 45 हजार रुपए पार कर लिए थे। चोर दुकान के भीतर पीछे की तरफ का शटर को रॉड से उठाकर घुसा था। इस मामले में व्यापारी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




