Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    छत्तीसगढ़

    महिला नवोदय महासभा अधिवेशन में शामिल हुई विधायक भावना बोहरा

    Knock IndiaBy Knock IndiaOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महिला नवोदय महासभा अधिवेशन में शामिल हुई विधायक भावना बोहरा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Raipur. रायपुर। दामाखेड़ा स्थित पंथ हुजूर प्रकाश मुनिनाम साहेब आश्रम में आयोजित महिला नवोदय महासभा के वार्षिक अधिवेशन में रायपुर की विधायक भावना बोहरा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। यह आयोजन कबीर धर्मदास वंशावली (केडीवी) के तत्वावधान में हुआ, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। अधिवेशन के दौरान विधायक भावना बोहरा ने महिला नवोदय महासभा की गतिविधियों और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की महिलाएं न केवल संत कबीर साहेब जी की अमर वाणी को जीवंत बनाए हुए हैं, बल्कि आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी कार्य कर रही हैं।

    इस अवसर पर अधिवेशन में परम पूजनीय गुरुमाता मनीषा माता साहेब जी, गुरु माता सुलक्षणा देवी जी और महिला नवोदय महासभा की अध्यक्ष बहन किरण दीदी जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विधायक बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि महिला नवोदय महासभा के माध्यम से समाज की बहनें कबीर साहेब जी की निर्गुण भक्ति और सद्मार्ग के संदेश को आगे बढ़ाने का “भागीरथी प्रयास” कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संत कबीर साहेब जी ने जीवन भर जात-पात और भेदभाव को नकारते हुए मानवता और समानता का संदेश दिया। आज के समय में उनके उपदेश और भी अधिक प्रासंगिक हैं क्योंकि समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता है। बोहरा ने कहा कि “महिला नवोदय महासभा जिस तरह से आध्यात्मिक मार्गदर्शन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है, वह समाज के लिए प्रेरणा है।”

    अधिवेशन में महिला नवोदय महासभा की बहनों ने अपने विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी भी दी। इनमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, शिक्षा के प्रसार, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को नशा मुक्ति की दिशा में जागरूक करने जैसी पहल शामिल थीं। विधायक बोहरा ने समाज की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि “आपके प्रयास समाज की शक्ति को और मजबूत करते हैं। आप न केवल परिवार की धुरी हैं बल्कि समाज के लिए आदर्श भी हैं। संत कबीर साहेब जी के विचारों पर चलना ही सच्चा जीवन है और इन्हीं विचारों से हम समाज और राष्ट्र को प्रगति की ओर ले जा सकते हैं।”

    उन्होंने आतिथ्य सत्कार के लिए महिला नवोदय महासभा का आभार व्यक्त किया और संत कबीर साहेब जी की अमृत वाणी को नमन करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। अधिवेशन में देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों ने भी कबीर पंथ की परंपराओं, विचारधारा और सामाजिक एकता के महत्व पर अपने विचार रखे। आयोजन स्थल पर कबीर साहेब जी की शिक्षाओं को प्रदर्शित करने वाले पोस्टर, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। महिला नवोदय महासभा के इस वार्षिक अधिवेशन ने यह संदेश दिया कि समाज में महिलाओं की भूमिका केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि वे आध्यात्मिक नेतृत्व और सामाजिक सुधार में भी अहम योगदान दे रही हैं।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाहRaipurMarch 16, 2026गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह
    • CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चनाRaipurMarch 16, 2026CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
    • राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ायाCRIMEMarch 16, 2026राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
    • अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाईCRIMEMarch 16, 2026अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई
    Knock India

    Related Posts

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह

    March 16, 2026

    राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

    March 16, 2026

    अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई

    March 16, 2026

    CG विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन आज, प्रश्नकाल में मंत्रियों से होंगे सवाल

    March 16, 2026

    रायपुर से पहली बार रीवा के लिए नई फ्लाइट कल से

    March 16, 2026

    अग्निवीर भर्ती 2026, युवाओं को देश सेवा का सुनहरा अवसर

    March 16, 2026
    RO.NO. – 13672/137
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह

    March 16, 2026

    CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    March 16, 2026

    राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

    March 16, 2026

    अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.