रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर से “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” शुभारंभ के मौके पर परिसर की साफ-सफाई कर श्रमदान किया।
इस अवसर पर रायपुर नगर निगम सहित अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
स्वच्छ भारत का संकल्प तभी सार्थक होगा जब हम सभी श्रमदान और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे। आइए, मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध रायपुर तथा नए छत्तीसगढ़, नए भारत के निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत , सुनील सोनी , महापौर मीनल चौबे समेत गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




