रायपुर। जीएसटी काउंसिल द्वारा हाल ही में घोषित किए गए नए टैक्स स्लैब का छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने इस सराहनीय कदम के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर आभार व्यक्त किया।
चेंबर प्रदेश अध्यक्ष थौरानी ने बताया कि निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की आवाज दिल्ली तक पहुंची है। नए टैक्स स्लैब से व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा व्यापार करना और भी आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार में पारदर्शिता आएगी और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चैधरी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का भी आभार प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह कदम व्यापार और उद्योग जगत के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है और इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, पूर्व विधायक एवं चेंबर संरक्षक श्रीचन्द सुंदरानी, सलाहकार लाभचंद बाफना, कार्यकारी अध्यक्ष- राधा किशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, ललित जैसिंघ, जसप्रीत सलूजा, उपाध्यक्ष- दिलीप इसरानी, जितेंद्र शादीजा, एवं विकास गोलछा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




