खंडवा/रायपुर। जिले के हरसूद में हुई 17 लाख 50 हजार रुपए लूट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले छत्तीसगढ़ रायपुर के कुछ लोगों को गड़ा (धन) सोना मिलने का लालच देकर को सोने के टुकड़े दिए। फिर 50 लाख का सोना 20 लाख में देने पर बात तय हुई। जब ये लोग 18 लाख रुपए नगद लेकर पहुंचे तो आरोपियों के साथियों ने रुपए छीन लिए।
खंडवा SP मनोज कुमार राय ने बताया कि, करीब 18 लाख रुपए की लूट का मामला था। आरोपियों ने रायपुर छत्तीसगढ़ के कुछ लोगों को गड़ा हुआ धन सोना होने की बात कहकर झांसे में लिया। यकीन दिलाने सोने के टुकड़े भी दिए और कहा कि हमारे पास 50 लाख का सोना है जिससे हम 20 लाख रुपए में दें देंगे।
जब ये लोग पैसा लेकर पहुंचे तो आरोपियों ने इन्हें जगल में बुलाया और एक टेरी में कुछ सिक्के दिखाए और कहा आप पैसे दो। जैसे आरोपियों ने पैसा हाथ में लिया पीछे से इनके साथियों ने तलवार, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे सोना लेने आए लोग जान बचाकर वहां से भागे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 14 लाख रुपए केस और मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALApril 29, 2026मृत बहन का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई, बोला- अब तो पैसे दे दो’, जानिए क्या है पूरा मामला
CRIMEApril 29, 2026हैवानियत की हदें पार: शादी से घर लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, 10 दरिंदों ने घेरा!
छत्तीसगढ़April 29, 2026छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी! बैलगाड़ी पर निकली बारात, दूल्हे ने दिया संस्कृति बचाने का संदेश
छत्तीसगढ़April 29, 2026छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोग बेहाल! अब बारिश और तेज हवाओं से मिल सकती है राहत




