कोरबा। चरस तस्करी का मामला सामने आया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी चरस की रोटी बनाकर (गोल आकार का) इसे खपानी की तैयारी में था. आरोपी के पास से पुलिस को करीब 17 ग्राम चरस और चरस बिक्री का लेखा-जोखा भी मिला है.
जिले को नशे के चंगुल से मुक्त कराने और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिले में पहली बार चरस के तस्कर गिरतार हुए हैं, जो रोटी बनाकर इसे खाने का प्रयास कर रहे थे. पिछले सप्ताह बनारस से नशीले पदार्थ की तस्करी मामले में आरोपी सहित 18 हजार 965 नशीले टैबलेट जब्त किया गया था. इसके बाद कोरबा पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है. चरस तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को 16.8 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को टीपी नगर क्षेत्र में चरस की अवैध बिक्री की सूचना मिली थी.
सूचना पर नशे के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 2 आरोपियों को उनके ठिकानों से दबिश दी और उन्हें रंगे हाथ पकड़ा. गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम कुणाल सलुजा (24 वर्ष) और तुषार लालवानी है. दोनों ट्रांसपोर्ट नगर के निवासी हैं. कोरबा पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन नग चरस (16.8 ग्राम चपाती के रूप में), चरस बिक्री का लेखा-जोखा दर्ज एक डायरी, रोलिंग पेपर तथा फिल्टर टिप जैसा आपत्तिजनक सामान बरामद किया है. इस मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 524 /2025 धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरतार कर न्यायालय में पेश किया गया.
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




