रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अगले 48 घंटे बेहद अहम साबित हो सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 19 अगस्त को मंत्रालय (नया रायपुर) में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक से पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि अगर 18 अगस्त को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, तो 19 अगस्त की कैबिनेट बैठक पहली बार विस्तारित टीम साय के साथ होगी। यही वजह है कि राजधानी से लेकर दिल्ली तक सियासी समीकरण और लॉबिंग तेज हो गई है।
क्या-क्या हो सकता है ?
18 अगस्त: नए मंत्रियों के शपथ लेने की प्रबल संभावना।
19 अगस्त: साय कैबिनेट की बैठक—नए मंत्रियों की “पहली एंट्री”।
सीएम का विदेश दौरा: इसी कारण विस्तार को टाला नहीं जा सकता।
बड़े फैसलों का एजेंडा: शिक्षा, उद्योग और प्रशासनिक सुधार से जुड़े प्रस्ताव आ सकते हैं।
बैठक से पहले या बाद में ? —इस पर अभी सस्पेंस बरकरार, लेकिन संकेत साफ हैं कि विदेश यात्रा से पहले विस्तार लगभग तय है।
नए चेहरों पर निगाहें: सामाजिक और भौगोलिक संतुलन साधने की कवायद—ओबीसी, सामान्य और आदिवासी प्रतिनिधित्व पर विशेष ध्यान।
ताज़ा समीकरण: संगठन के इशारे पर 3 नए चेहरों के शामिल होने की अटकलें।
अगर 18 को विस्तार हुआ तो…
19 अगस्त की कैबिनेट बैठक सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहेगी, बल्कि नए मंत्रियों की ताकत और संतुलन के साथ सरकार का “रीसेट” भी होगी। यानी इस मीटिंग में लिए गए फैसलों को “नई टीम साय” की पहली संयुक्त मुहर माना जाएगा।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




