आज सुबह करीब छह बजे ग्राम पंचायत धुर्राबांधा के मोपका मार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से मेन लाइन 33केवी का बिजली खंभा टूट गया। जिससे धुर्राबांधा, मोपका और निपनिया मार्ग पूरी तरह से आवागमन के लिए बंद हो गया है। घटना के बाद से ग्रामवासी बिजली और पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। पीने के पानी की किल्लत ने ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ा दी है।
हालांकि, बिजली विभाग को सूचित कर दिया गया है। लेकिन घंटों बीतने के बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू करने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 5, 2026मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला
छत्तीसगढ़May 5, 2026सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ
RaipurMay 5, 2026भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या
RaipurMay 5, 2026सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा




