बिलासपुर। हरेली पर्व मनाने मंदिर गया खम्हरिया का साहू परिवार वापसी में हादसे का शिकार हो गया. पुल पर नियंत्रण खोने से पानी में कार के समाने से 3 साल का मासूम बह गया, वहीं शेष आठ सवारों की ग्रामीणों ने जान बचाई. जानकारी के अनुसार, खम्हरिया निवासी मोहनलाल साहू परिवार और रिश्तेदार के साथ हरेली पर्व पर दर्शन के लिए कार से उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर गए थे.
वापसी के दौरान सीपत थाना क्षेत्र के झलमला गांव में तुंगन नाला क्रास करते समय कार अनियंत्रित होकर बह गई. कार में 4 व्यस्क और 5 बच्चे सवार थे, जिनमें से 8 को ग्रामीणों ने किसी तरह से बचा लिया, लेकिन 3 साल के मासूम तेजस को नहीं बचा पाए और वह नाले के तेज बहाव में बह गया. सीपत पुलिस एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है.
Author Profile
Latest entries
RaipurMay 1, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट
विश्वMay 1, 2026एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसर
NATIONALMay 1, 20261745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई
छत्तीसगढ़May 1, 2026रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान




