aipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ढाई वर्षीय शिवांगी शर्मा के इलाज हेतु ₹1,00,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की है। बेमेतरा जिले के थानखमरिया निवासी गौरव शर्मा और उनकी पत्नी की बेटी शिवांगी हाल ही में सत्य साईं अस्पताल में दिल की सर्जरी से गुजरी है। वर्तमान में बच्ची के गले का उपचार जारी है, और डॉक्टरों ने अगले दो माह तक लगातार चिकित्सकीय देखरेख की सिफारिश की है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, शिवांगी के माता-पिता अपने कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं।
जिससे उन पर आर्थिक बोझ और मानसिक तनाव दोनों बढ़ गया है। इस परिस्थिति की जानकारी मिलने पर
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मानवीय आधार पर ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान की, जिससे इलाज की लागत में मदद मिल सके और परिवार को कुछ राहत मिल सके। डॉ. सिंह ने इस अवसर पर कहा “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि बिटिया शिवांगी जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो और अपने घर-परिवार में फिर से मुस्कान और खुशियाँ लेकर लौटे।” यह पहल शासन की संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाती है, जो ज़रूरतमंदों के कठिन समय में संबल प्रदान करती है।
Author Profile
Latest entries
CRIMEMay 2, 2026महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
NATIONALMay 2, 2026Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…
छत्तीसगढ़May 2, 2026यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
छत्तीसगढ़May 2, 2026Chhattisgarh में मौसम बदलेगा करवट, 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट




