बिलासपुर। एक सिक्योरिटी गार्ड ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया. साइबर ठगों ने उसे मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर डराया. उसके खिलाफ केस दर्ज होने का झांसा दिया. जिसके बाद उसे डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी देकर किस्तों में लगभग साढ़े 4 लाख रुपए वसूल लिए.
मामला सकरी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार सकरी निवासी दिलीप तिवारी निजी संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड है उसके मोबाइल पर कुछ समय पहले अनजान नंबर से कॉल आया. कॉलर ने स्वयं को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए गार्ड पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाया. कहा कि उसके खिलाफ केस दर्ज है, उसे डिजिटल अरेस्ट किया जा सकता है. उसकी बातों को सुनकर दिलीप डर गया. जिसका फायदा उठाकर जालसाजों ने उससे रुपए की डिमांड की.
गार्ड ने किस्तों में जालसाजों के बताए खाते में करीब साढ़े 4 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद भी साइबर ठग उससे और रुपए देने का दबाव बनाते रहे.अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




