Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को दी नसीहत
    छत्तीसगढ़

    कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को दी नसीहत

    News DeskBy News DeskFebruary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को दी नसीहत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस में बगावत और अंतरकलह की स्थिति देखने को मिली. इसी बीच अब पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के कामकाज पर सवाल उठाना उचित नहीं है.

    बता दें, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के कार्यकाल पर सवाल उठाए थे और अध्यक्ष बदलने की मांग की थी. हालांकि, जुनेजा ने बाद में अपने बयान पर सफाई दी और कहा कि मीडिया ने उनके शब्दों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है.

    इसे लेकर मोहम्मद अकबर ने कहा कि अगर मीडिया ने किसी नेता के बयान को गलत तरीके से पेश किया है, तो उस नेता को सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और पार्टी अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की बयानबाजी से पार्टी को नुकसान हो सकता है और ऐसे विवादों से बचना चाहिए.

    विवाद की शुरुआत कुलदीप जुनेजा के उस बयान से हुई, जिसमें उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के कार्यकाल पर सवाल उठाए थे. इससे पहले जुनेजा ने कहा था कि अगर तीन चुनाव हारने के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा मांगी जा रही है, तो उन्हें शर्म आनी चाहिए. इस बयान के बाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जुनेजा को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा था, जिसके बाद, जुनेजा ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया. इसके अलावा, उन्होंने निगम चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भी नाराजगी जताई थी, दावा करते हुए कि उन्हें पार्षद के लिए टिकट नहीं दिया गया था, जबकि बाद में वही उम्मीदवार निर्दलीय रूप से चुनाव जीत गया.

    कांग्रेस के भीतर यह विवाद निगम चुनाव से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा है. कई नेताओं ने टिकट वितरण में पारदर्शिता की कमी की बात की है, जिससे असंतोष बढ़ा है. इसके अलावा, पार्टी में बागियों को पैसे लेकर शामिल करने के आरोप भी लग रहे हैं.

    News Desk

    Related Posts

    धरमजयगढ़ में न्याय दिलाने पहुंची सामाजिक कार्यकर्ता खुद फंसी विवादों में; पीड़िता के बदले सुर, ब्लैकमेलिंग के आरोपों से हड़कंप

    September 5, 2026

    2017 से फरार चल रहे चिटफंड कंपनी के मुख्य आरोपी की तलाश खत्म; पुलिस ने जशपुर से हिरासत में लेकर कराया न्यायिक रिमांड

    September 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण स्वच्छता को मिल रही नई गति, रायगढ़ में 2,495 ग्रामीण परिवारों के घरों में बनेंगे शौचालय, 299.40 लाख रुपये की स्वीकृति…..

    September 5, 2026

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट….

    September 5, 2026

    AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

    September 5, 2026

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    September 5, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.