Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » 40 बच्चों की तबीयत का मामला : जांच रिपोर्ट में श्री सीमेंट की लापरवाही आई सामने , कलेक्टर ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
    छत्तीसगढ़

    40 बच्चों की तबीयत का मामला : जांच रिपोर्ट में श्री सीमेंट की लापरवाही आई सामने , कलेक्टर ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    40 बच्चों की तबीयत का मामला : जांच रिपोर्ट में श्री सीमेंट की लापरवाही आई सामने , कलेक्टर ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बलौदाबाजार

    श्री सीमेंट से निकलने वाली बदबूदार गैस के कारण खपराडीह स्कूल के विद्यार्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ने के मामले में अब सीमेंट कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है. कलेक्टर दीपक सोनी ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कंपनी प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिया है.

    बता दें, हाल ही में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के खपराडीह स्कूल में अचानक कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी. इस मामले में श्री सिमेंट प्लांट पर आरोप लगे कि प्लांट के FR से निकलने वाली बदबूदार गैस की वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ी. घटना के दिन कलेक्टर-एसपी तत्काल अस्पताल में बच्चों से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने घटना के बाद तत्काल जांच टीम बनाकर जांच करवाई, जिसमें श्री सीमेंट कंपनी की लापरवाही सामने आई है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री सीमेंट को नोटिस जारी कर दिया है.

    जानकारी के मुताबिक, मामले में कलेक्टर के निर्देश के बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिमगा, सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, सहायक संचालक, हाईजिन लैब रायपुर, प्रबन्धक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बलौदाबाजार, क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण मण्डल, रायपुर, सहायक अभियंता, पर्यावरण संरक्षण मण्डल रायपुर एवं वैज्ञानिक पर्यावरण संरक्षण मण्डल रायपुर ने 22 जनवरी 2025 को श्री  सीमेंट प्लांट खपराडीह की संयुक्त जांच की.

    जांच में पाया गया कि श्री सीमेंट संयंत्र में कारखाना अधिनियम 1948 के तहत नियमों का  उल्लंघन किया जा रहा है. इस पर सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा ने कारखाने के अधिभोगी नीरज अखौरी और कारखाना प्रबंधक विजय अग्रवाल को तत्काल व्यवस्था सुधारने करने के निर्देश दिए और कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर जवाब मांगा है. ऐसा नहीं करने पर आगे कड़ी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है.

    मिली जानकारी अनुसार, जांच के दौरान सहायक संचालक, हाइजिन लैब के द्वारा कारखाने के नार्थ वेस्ट में स्थित  AFR में मटेरियल व परिसंकटमय अपशिष्ट का भंडारण और लाईन-3 में रखा गया ए एफ आर मटेरियल का मल्टी गैस डिटेक्टर के माध्यम से हाईजिन लैब के द्वारा हानिकारक गैस का जांच किया गया. जांच में पाया गया कि क्षेत्र में हानिकारक गैस की उपस्थिति नहीं है.

    वहीं सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा द्वारा कारखाने में जांच में पाया गया कि कारखाने में उत्तर पश्चिम में स्थापित ए एफ आर भंडारण कारखाने के लाईन 3 में स्थापित ए एफ आर भंडारण में परिसंकटमय अपशिष्ट खुले में रखा जाना पाया गया. निकासी हेतु नियमानुसार नालियां व पिट का निर्माण नहीं किया जाना पाया गया. SOP और MSDS प्रदर्शित नहीं किया जाना पाया गया. श्रमिकों को कार्य अनुरूप सुरक्षा उपकरण प्रदाय नहीं किया जाना पाया गया, जो कि कारखाना अधिनियम 1948 की धारा 12, धारा 7 A 2 (b ), 7 A2 (a) और नियम 73 (1), नियम 127 एवं नियम 128 का उल्लंघन है.

    क्षेत्रीय कार्यालय, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मण्डल, रायपुर द्वारा कारखाने की जांच में पाया गया, कि कारखाने में उत्तर पश्चिम में स्थापित ए एफ आर भंडारण कारखाने के लाईन 3 में स्थापित ए एफ आर भंडारण में परिसंकटमय अपशिष्ट खुले में रखा जाना पाया गया. उद्योग के आंतरिक मार्गों में वाहनों के परिवहन के दौरान फ्यूजिटिव डस्ट उत्सर्जन होना पाया गया और हाऊस कीपिंग व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाया गया.

    श्री सीमेंट संयंत्र में नियमों के पालन न किए जाने को लेकर सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए कारखाना अधिनियम 1948 की धारा 40 (2) के तहत कारखाने के AFR भंडारण क्षेत्र, AFR फीडर एवं AFR श्रेडर मशीन को आगामी आदेश तक प्रतिबंधित करते हुए सील कर दिया गया है.

    देखना अब यह होगा कि क्या वाकई श्री सीमेंट की इस बड़ी लापरवाही पर जिला प्रशासन सहित राज्य शासन कड़ी कार्रवाई करता है, या केवल खानापूर्ति करता है.

    News Desk

    Related Posts

    Regional News: कीचड़ भरे रास्तों से नक्सल पीड़ितों के घर तक पहुंचे डॉ. प्रेमा साईं; यमपुर व नेलाकांकेर में बांटी मदद, एक बेटी के विवाह का उठाया पूरा खर्च

    September 2, 2026

    Crime News: रायगढ़ में समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर चला पुलिस का डंडा; युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 6 गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    September 2, 2026

    रायगढ़ में 5 लाख का ‘सैटलमेंट’ बना ब्लैकमेलिंग का खेल; समझौते के बाद रेप केस की धमकी, SP दफ्तर पहुंचे विरोधाभासी पत्र

    September 2, 2026

    करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत, प्रति एकड़ कमाया 1.07 लाख रुपये का शुद्ध लाभ….

    September 2, 2026

    ‘अक्टूबर में हर निर्माणाधीन स्थल पर दिखे काम, बरसात के बाद युद्धस्तर पर शुरू हो निर्माण’, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल-पुलियों और राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..

    September 2, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर और भैयाथान में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की….

    September 2, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.