दिल्ली: स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में ट्रक से टक्कर लगने से बाइक सवार दो शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक घटनास्थल पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पास के ही एक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। वहीं ट्रक को जब्त कर आरोपित चालक का पता लगाने में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुराड़ी को जीटी करनाल रोड से जोड़ने वाली इस सड़क पर कई गहरे गड्ढे हैं. शाम होने के बाद इस सड़क के कई हिस्से में अंधेरा छा जाता है। जिससे लोग आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं।
गड्ढे में गिरने के बाद ट्रक ने रौंदा
मृतकों की पहचान 44 वर्षीय शंभू ठाकुर व 48 वर्षीय अरविंद सिंह के रूप में हुई है। दोनों ही यहां बुराड़ी स्थित आईपी कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक मृतक शंभू मूलरूप से बिहार के जिला मधुबनी के रहने वाले थे। यहां पत्नी दो बेटी और एक बेटा के साथ बीते पांच वर्ष से रह रहे थे। लिबासपुर स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे। अरविंद मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले थे। यहां आईपी कॉलोनी में पत्नी और चार वर्षीय बेटी के साथ रहते थे। दोनों ने ही लिबासपुर स्थित फैक्ट्री में नौकरी करते थे। पीड़ित परिवार ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे अरविंद अपनी बाइक से पड़ोस में ही रहने वाले शंभू के साथ फैक्ट्री के निकल गए थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद रात करीब नौ बजे दोनों घर लौट रहे थे। तभी स्वरूप नगर-बुराड़ी रोड पर गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से दोनों सड़क पर गिर गए। तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने दोनों को ही रौंद दिया। सिर कुचलने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
फरार ट्रक चालक की तलाश जारी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि फरार ट्रक चालक का पुलिस पता लगा रही है। ट्रक को जब्त कर पुलिस ने ट्रक मालिक से संपर्क किया है। जल्द ही आरोपित चालक को भी पुलिस पकड़ लेगी। मृतक शंभू की पत्नी ने बताया कि शंभू बाइक चलाना नहीं जानता था। ऐसे में वह रोजाना फैक्ट्री साइकिल से जाते और आते थे। मंगलवार को उनकी साइकिल चोरी हो गई थी। ऐसे में वह बुधवार को पहली बार अरविंद के साथ ड्यूटी पर गए थे। लौटते समय हादसा हो गया। इस हादसे के बाद से ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने नम आंखों के साथ बताया कि अगर उनके पति की साइकिल चोरी नहीं होती, तो शायद उनकी जान नहीं जाती है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
