Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » भाजपा की सरकार में गोविंद सिंह को निपटाने की तैयारी
    राज्य

    भाजपा की सरकार में गोविंद सिंह को निपटाने की तैयारी

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा की सरकार में गोविंद सिंह को निपटाने की तैयारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । आयकर विभाग ने राजस्व मंत्री गोविंद सिंह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आयकर विभाग ने मंत्री गोविंद सिंह के साले, सरहज और उनके बेटे को अपने निशाने पर ले लिया है। आयकर विभाग को जो जानकारी मिली है। उसके अनुसार 195 एकड़ जमीन के सारे दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। 
    गोविंद सिंह राजपूत परिवार को जो जमीन दान में मिली बताई जा रही है। उसके बारे में भी आयकर विभाग ने अपनी जांच तेज कर दी है। आने वाले दिनों में गोविंद सिंह के ऊपर कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। 
    सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर जिले के भाजपा नेता कांग्रेस से आयातित गोविंद सिंह राजपूत से भारी नाराज हैं। भाजपा में आने के बाद बड़ी तेजी के साथगोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले की राजनीति मे अपनी पेठ बनाने की कोशिश की है। जिसके कारण भाजपा संगठन में गोविंद सिंह को लेकर लगातार विरोध बढ़ता चला जा रहा है। सागर जिले में आर पार की लड़ाई में गोविंद सिंह पर हमले हो रहे हैं।  विधानसभा के चुनाव में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। जिसके कारण अब कांग्रेस के आयातित नेताओं को निपटाने का नया दौर शुरू हो गया है। सागर जिला प्रशासन से आयकर विभाग ने सभी दस्तावेज हासिल कर लिए हैं। गोविंद सिंह राजपूत और उनके रिश्तेदारों के नाम पर पिछले 10 सालों में जो भी जमीन खरीदी गई है, या राजस्व रिकॉर्ड में नाम परिवर्तन किए गए हैं। उन सब की जांच आयकर विभाग कर रहा है। 
    आयकर विभाग बेनामी संपत्ति अधिनियम 1988 की धारा 21 के तहत सारे दस्तावेजों को संज्ञान में ले रही है। आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साले हिमाचल सिंह राजपूत, करतार सिंह राजपूत, सविता बाई राजपूत, प्रथमेश राजपूत और शुभम राजपूत जांच के दायरे में लिया है। 195 एकड़ जमीन में से पिछले 10 सालों में कितनी आय बताई गई है। किसकी रिटर्न में आय है। आयकर विभाग जिसकी भी जांच कर रहा है। 
    गोविंद सिंह राजपूत ने मीडिया में जानकारी देते हुए कहा, यह मामला बहुत पुराना है। जो जमीन उन्हें दान में दी गई थी। दान दी गई जमीन उन्होंने वापस कर दी है। जो भी हुआ है सब वर्तमान कानून के अनुसार सही है। आयकर विभाग ने मुझ से कोई पूछताछ नहीं की है। मेरे राजनीतिक विरोधी इस मामले को हवा दे रहे हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    मंत्री केदार कश्यप की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वन-परिवहन से सहकारिता तक गिनाईं विभागीय उपलब्धियां….

    September 1, 2026

    शास. कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा में दीप प्रज्ज्वलन कर ‘साक्षरता पखवाड़ा’ का हुआ भव्य शुभारंभ

    September 1, 2026

    देश के आदिवासी हॉस्टलों तक पहुंचेगी ‘छात्रों की गूंज’, जशपुर की आशिका कुजूर को राष्ट्रीय जिम्मेदारी

    September 1, 2026

    रायगढ़ में ‘जन्माष्टमी पर्व व झूला उत्सव’ पर यातायात पुलिस का नया रूट प्लान लागू, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

    September 1, 2026

    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….

    August 31, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.