रायपुर: नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही कल 7 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। पूर्व में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इसके लिए 27 दिसम्बर 2024 की तिथि निर्धारित की थी। अपरिहार्य कारणों से 27 दिसम्बर को होने वाली आरक्षण प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी।
आरक्षण की कार्यवाही कल 7 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे साइंस कॉलेज परिसर रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही देखने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राज्य में वर्ष 2024-25 में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर एवं अध्यक्ष पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के तहत नगर निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही संचालित की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
