Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » आज से 8 ट्रेनों का हाल्ट बढ़ा, भोपाल रेल मंडल ने जारी किया शेड्यूल
    राज्य

    आज से 8 ट्रेनों का हाल्ट बढ़ा, भोपाल रेल मंडल ने जारी किया शेड्यूल

    News DeskBy News DeskJanuary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज से 8 ट्रेनों का हाल्ट बढ़ा, भोपाल रेल मंडल ने जारी किया शेड्यूल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: 1 जनवरी से भोपाल रेल मंडल के अंतर्गत चलने वाली कई ट्रेनों के ठहराव के समय में वृद्धि की गई है। रेलवे के अनुसार, गुना और बीना रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली 6 ट्रेनों का ठहराव समय 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, बेंगलुरु-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहित आठ अन्य ट्रेनों का ठहराव भी अब 5 मिनट के बजाय 10 मिनट होगा। यह नई व्यवस्था 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। इसके साथ ही, उधना-प्रयागराज कुंभ मेला ट्रेन को भोपाल से चलाने का निर्णय लिया गया है, जो संत हिरदाराम नगर, विदिशा और बीना स्टेशनों पर रुकेगी। उधना-प्रयागराज ट्रेन 31 दिसंबर को शाम 7.10 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी।

    इन ट्रेनों का समय बढ़ाया गया 

    – गाड़ी संख्या-14319 इंदौर-बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव बढ़ा दिया गया है।
    – गाड़ी संख्या-14320 बरेली-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है।
    – गाड़ी संख्या-22468 गांधी नगर कैपिटल-वाराणसी एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया जाएगा।
    – गाड़ी संख्या-22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया जाएगा।
    – गाड़ी संख्या-19306 कामाया-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है।
    – गाड़ी संख्या-12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस का गुना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
    – गाड़ी संख्या-12182 अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस का गुना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
    – गाड़ी संख्या-12627 बेंगलुरु-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भोपाल स्टेशन पर ठहराव बढ़ा दिया गया है।

    कुंभ मेला के लिए विशेष ट्रेन इटारसी स्टेशन पर ठहरेगी

    गाड़ी संख्या 09009, जो वलसाड़ से प्रयागराज के लिए एकतरफा विशेष ट्रेन है, 1 जनवरी को सुबह 8:40 बजे वलसाड़ से रवाना होगी। यह ट्रेन इटारसी स्टेशन पर रात 10:55 बजे रुकेगी और इसके बाद अन्य मार्ग के स्टेशनों से होते हुए 2 जनवरी को प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी।

    सभी ट्रेनों के ठहराव में यह वृद्धि यात्रियों की सुविधा के लिए की गई है। यह निर्णय रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

    News Desk

    Related Posts

    छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना पड़ा भारी; रायगढ़ पुलिस ने युवक को किया तलब

    September 7, 2026

    Raigarh Jootmil Vehicle Theft Bust: शारदा होंडा यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी का खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी

    September 7, 2026

    रायगढ़ के जन्माष्टमी झूला उत्सव में साइबर सुरक्षा का संदेश; हजारों श्रद्धालुओं को किया जागरूक

    September 7, 2026

    घरघोड़ा में प्रेम संबंध की आड़ में ब्लैकमेलिंग का आरोप, 2 लाख वसूली और पुलिस सांठगांठ पर उठे सवाल

    September 6, 2026

    राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान….

    September 6, 2026

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    September 6, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.