रायपुर – प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रशिक्षु अधिकारियों से राज्य की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक दक्षता और आधुनिक पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा-भाव के साथ कार्य करना ही एक सफल पुलिस अधिकारी की पहचान है। उन्होंने कहा कि जनविश्वास आधारित पुलिसिंग से ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सकता है।…
Author: Hasina
TVS Raider 125: भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में टीवीएस Raider 125 ने अपनी अलग पहचान बना ली है। स्टाइलिश लुक, मॉडर्न फीचर्स और स्पोर्टी परफॉर्मेंस के कारण यह बाइक युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। कीमत और वेरिएंट्स TVS Raider 125 की एक्स-शोरूम कीमत ₹80,750 से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में ₹96,100 तक जाती है। यह SX, SSE, स्प्लिट सीट और सिंगल सीट वेरिएंट में उपलब्ध है। इंजन और परफॉर्मेंस 124.8 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन पावर: 11.38 पीएस, टॉर्क: 11.2 Nm 5-स्पीड ट्रांसमिशन 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.9 सेकंड में माइलेज और फ्यूल टैंक कंपनी के मुताबिक Raider 125 का…
रायपुर।राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन में युवक का फांसी पर लटकता शव मिला। जिसके बाद रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर ट्रेन में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि युवक की पहचान और कारणों की पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…
रायपुर – मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष के अंतिम ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी अपनाने, देश में निर्मित उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से बचने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्र को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री निरंतर जनभागीदारी,नवाचार,आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त बनाते हैं।
रायपुर – बस्तर अंचल की समृद्ध लोकपरंपराओं, जनजातीय संस्कृति, कला और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन वर्ष 2026 में भी गत वर्ष की भांति भव्य -और आकर्षक रूप में किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयोजन की विस्तृत तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत 10 से 20 जनवरी तक जनपद स्तरीय…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। वर्ष 2026 को राज्य सरकार द्वारा ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी थीम पर आधारित यह कैलेंडर सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को अभिव्यक्त करता है। कैलेंडर के मुख्य पृष्ठ पर छत्तीसगढ़ के पाँच प्रमुख शक्तिपीठ मां बमलेश्वरी डोंगरगढ़, मां महामाया रतनपुर, मां दंतेश्वरी दंतेवाड़ा, मां चंद्रहासिनी चंद्रपुर और मां कुदरगढ़ी सूरजपुर के पावन धाम को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
बिलासपुर। बिलासपुर में शनिवार देर रात कोटा मार्ग पर ग्राम खपराखोल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में लगभग छह यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जुनेजा बस (क्रमांक CG 16 H 0109) बिलासपुर से सेमरिया (लोरमी) जा रही थी। बस में सवार यात्री चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान खपराखोल के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से…
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार युवा ब्रिगेड की कमान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़े प्रतिभाशाली बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है, जबकि विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में सबसे ज्यादा चर्चा में नाम है बल्लेबाज़ी के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी का, जिन्हें भविष्य का बड़ा खिलाड़ी माना जा रहा है। पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम एक बार फिर खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी और इस युवा टीम से देश को…
केंद्र सरकार द्वारा MGNREGA का नाम बदलकर उसे VB-G RAM G Act में बदलने के फैसले पर कांग्रेस ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। शनिवार को दिल्ली के नए कांग्रेस मुख्यालय ‘इन्दिरा भवन’ में हुई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में फैसला लिया गया कि पार्टी 5 जनवरी 2026 से पूरे देश में ‘मनरेगा बचाओ आंदोलन’ शुरू करेगी। यह फैसला नोटबंदी जैसा विनाशकारी राहुल गांधी बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “यह फैसला ठीक वैसा ही विनाशकारी है…
सर्दियों के आते ही ज्यादातर लोग गुनगुने पानी से नहाना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोग सालभर ठंडे पानी से नहाने की आदत नहीं छोड़ते। उनका मानना है कि इससे शरीर ज्यादा एक्टिव रहता है। हालांकि, यह आदत हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती। खासकर हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए सर्दियों में नहाने का तरीका सेहत पर सीधा असर डाल सकता है। एक्सपर्ट की राय क्या कहती है? लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के डॉक्टर एल.एच. घोटेकर के अनुसार, हाई बीपी और डायबिटीज के मरीजों के लिए सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना आमतौर पर…