Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 30 दिसंबर 2025 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी. आज पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. आज नक्षत्र का बात करें तो रेवती नक्षत्र, अश्विनी नक्षत्र रहेगा. परिघ योग, शिव योग, विडाल योग, रवि योग, आडल योग और कौलव करण, तैतिल करण और गर करण का संयोग बन रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह धनु राशि में, चंद्र ग्रह मेष राशि में मंगल ग्रह धनु राशि, बुध ग्रह धनु राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि…
Author: Hasina
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। जिससे की इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई तो वहीं कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचे। दरअसल, बस सुबह 6 बजे द्वाराहाट से रामनगर के लिए निकली थी। तभी बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 7 की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री…
बलरामपुर। बलरामपुर रामानुजगंज जिले में फसल गिरदावरी कार्य में लापरवाही बरतने और कार्य में उदासीनता दिखाने पर पटवारी को निलंबित किया गया है। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने पटवारी पर निलंबन की कार्यवाही की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। पूरा मामला रामचंद्रपुर तहसील का है। तहसीलदार रामचन्द्रपुर के प्रतिवेदन अनुसार विवेक शुभम वैभव, पटवारी तहसील रामचन्द्रपुर द्वारा फसल गिरदावरी (मौसम खरीफ) वर्ष 2025-26 के कार्य में लापरवाही बरती। जाँच उपरांत लापरवाही एवं उदासीनता प्रमाणित होने के फलस्वरूप उनका उक्त कृत्य छ०ग० सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 (1)…
रायपुर: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के जशपुर आगमन पर आगडीह हवाई पट्टी में राज्यपाल श्री रमेन डेका, झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित अन्य मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
रायपुर: भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने गुमला (झारखंड) में आयोजित अंतर्राज्यीय जन-सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ कार्यक्रम में जशपुर जिले की स्व-सहायता समूहों से जुड़ी जनजातीय महिलाओं के कार्यों, कौशल और आत्मनिर्भरता की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से ‘जशक्राफ्ट’ से जुड़ी बहनों के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके द्वारा तैयार किए जा रहे आभूषण एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद महिला सशक्तिकरण के सशक्त उदाहरण हैं। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जशपुर वनमंडल अंतर्गत वन प्रबंधन समिति शब्दमुंडा, ग्राम कोटानपानी के स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को जनजातीय सृजनशीलता, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक संरक्षण का प्रेरक प्रतीक बताया।…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान पिछले दो वर्षों में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए कार्यों तथा विभाग की आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी और अपर सचिव श्री एस.एन. श्रीवास्तव भी पत्रकार-वार्ता में मौजूद थे।
बालोद। जिले से चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। दल्लीराजहरा से डौंडीलौहारा के मड़ई मेला देखने पहुंचे कांग्रेस पार्षद समेत 2 लोगों पर चाकू से हमला हो गया। घायलों को गले और सिर पर गंभीर चोट आई है, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, दल्लीराजहरा से 6 युवक मड़ई मेला देखने के लिए डौंडीलोहारा गए हुए थे। इस दौरान युवकों की दूसरे गुट से किसी बात पर बहस हो गई। अचानक भरे मेले में आरोपियों ने युवकों पर चाकू से वार कर दिया। हमले में दल्लीराजहरा के वार्ड 16 पार्षद पावेंद्र कोडप्पा और एक अन्य घायल…
रायपुर। प्राचार्य डॉ. एसएस तिवारी, प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय लोहारकोट महासमुंद द्वारा पीएम उषा मद से आबंटित की गई राशि में गड़बड़ी, जैम पोर्टल के माध्यम से सामग्री क्रय किये जाने में आर्थिक अनियमितता में संलिप्तता पायी गई। उनके द्वारा छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम 2002 यथा संशोधित 2025 के संगत नियमों का पालन नहीं किया गया है। उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है। राज्य शासन एतद्वारा डॉ. एस.एस. तिवारी, प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय, लोहारकोट महासमुंद को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस जीतेंद्र शुक्ला एनएसजी याने नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड्स में ग्रुप कमांडर बनाए गए हैं। एनएसजी में ग्रुप कमांडर एसपी लेवल का पद होता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जीतेंद्र शुक्ला की नियुक्ति आदेश जारी करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को उन्हें यथाशीघ्र कार्यमुक्त करने के लिए पत्र लिखा है। जीतेंद्र शुक्ला सुकमा, महासमुंद, राजनांदगांव और दुर्ग के एसपी रह चुके हैं। अगले महीने जनवरी में उन्हें सलेक्शन ग्रेड मिल जाएगा। उससे पहले उन्हें सेंट्रल डेपुटेशन पर पोस्टिंग मिल गई।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विकासखंड कांसाबेल के ग्राम ढूढरूडांड में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के उत्थान हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को सराहा। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गोमती साय, पूर्व सांसद श्री नन्द कुमार साय, पूर्व संसदीय सचिव श्री भरत साय, जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी सिंह, कलेक्टर श्री रोहित व्यास विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज आपसी जुड़ाव…