अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। जिससे की इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई तो वहीं कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचे।
दरअसल, बस सुबह 6 बजे द्वाराहाट से रामनगर के लिए निकली थी। तभी बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 7 की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। बताया गया कि, बस में करीब 17 से 18 लोग सवार थे। वहीं बस के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई । सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पुलिस और SDRF की टीम पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भिकियासैंण में भर्ती कराया गया।
वहीं अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना होने का कारण बस चालक का नियंत्रण खो जाना या फिर मोड़ पर वाहन फिसलना माना जा रहा है। फिलहाल कारणों की जांच की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




